फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three samples of oil and ghee were sent for testing.

Maharajganj News: तेल और घी के तीन नमूने जांच को भेजे गए

Fri, 08 May 2026 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Three samples of oil and ghee were sent for testing.
खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया अभियान
विज्ञापन

महराजगंज। बृहस्पतिवार को निचलौल क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य तेल और घी के नमूने संग्रहित किए। टीम ने तीन नमूनों को जांच के लिए भेज दिया है।
प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय केके उपाध्याय के निर्देश पर अन्य राज्यों में निर्मित खाद्य तेल एवं घी की जांच के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम सबसे पहले बरोहिया ढाला स्थित हर्षित ट्रेडर्स पहुंची। वहां से पामोलिन तेल रागगोल्ड ब्रांड का नमूना लिया। इसके बाद टीम ने घोड़हवा चौराहा स्थित श्यामसुंदर की किराना दुकान का निरीक्षण किया और वहां से रिफाइंड मूंगफली तेल वाणी ब्रांड का नमूना संग्रहित किया। वहीं थाना रोड स्थित अग्रवाल ट्रेडर्स से गाय के घी पतंजलि ब्रांड का नमूना जांच के लिए लिया गया।
विज्ञापन

अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद, अंकित सिंह एवं पवन गौड़ शामिल रहे। प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय केके उपाध्याय ने बताया कि संग्रहित सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट अथवा मानक के विपरीत गुणवत्ता पाई जाती है तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed