{"_id":"68c5d9e01fe38223a408a1e5","slug":"three-people-were-beaten-up-on-suspicion-of-kidnapping-children-the-matter-turned-out-to-be-of-an-affair-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-159488-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बच्चों के अपहरण के संदेह में तीन पिटे, मामला निकला आशनाई का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बच्चों के अपहरण के संदेह में तीन पिटे, मामला निकला आशनाई का
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कस्बे के एक वार्ड में शनिवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई जहां स्कूल जा रहे दो बच्चों के अपहरण के संदेह में तीन कार सवारों को स्थानीय लोगों को जम कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस की जांच में मामला आशनाई का निकला।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को सुबह दोनों बच्चे अपने विद्यालय जा रहे थे, तभी हरियाणा का नंबर प्लेट लगा एक चार पहिया वाहन बच्चों के पास रुका। बच्चों का कहना है कि वाहन सवार युवकों ने उन्हें वाहन में बैठने के लिए बुलाया और हाथ पकड़ लिया। इस पर बच्चे उन्हें काट कर भाग निकले। इस पर मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने तीनों वाहन सवारों को अपहर्ता समझ कर जम कर धुनाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस की पूछताछ और मोबाइल डिटेल से मामला आशनाई का निकला है। आरोपी युवकों में एक बलरामपुर व दो सिद्धार्थ नगर निवासी हैं। उनका कहना हैं कि एक रिश्तेदार महिला से मिलने आए थे और घर का पता नहीं मिल पाने के कारण बच्चों से पूछने का प्रयास किया था। इस पर बच्चे डरकर भागने लगे, जिसे देख स्थानीय लोगों को संदेह हुआ और गाड़ी रोक कर पीटने लगे।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि तीनों युवकों का मोबाइल चेक किया गया। वायस रिकार्ड व चैटिंग से यह मामला आशनाई का लग रहा है। बच्चों के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। संवाद