फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three NCC cadets will go to Chennai, will give information about culture and civilization

चेन्नई जाएंगे तीन एनसीसी कैडेट, संस्कृति-सभ्यता की देंगे जानकारी

Thu, 27 Oct 2022 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Three NCC cadets will go to Chennai, will give information about culture and civilization
चेन्नई जाएंगे तीन एनसीसी कैडेट, संस्कृति-सभ्यता की देंगे जानकारी
विज्ञापन

महराजगंज। जीएसवीएस इंटर कॉलेज के तीन एनसीसी कैडेट चेन्नई में छह से 16 नवंबर के बीच आयोजित होने वाले एक भारत-श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वे जहां स्थानीय संस्कृति व सभ्यता के बारे में अन्य कैडेट्स को जानकारी देंगे, वहीं दूसरे कैडेट्स की ओर से दी गई जानकारी से अपने ज्ञान के स्तर को बढ़ाएंगे।
एनसीसी की ओर से चेन्नई में इस बार छह से 16 नवंबर के बीच राष्ट्रीय एकता शिविर आयोजित कर वहां भारत की विभिन्न संस्कृति व सभ्यता को एक मंच पर प्रदर्शित करने व कैडेट्स के ज्ञान को विकसित करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले कैडेट्स अपनी संस्कृति, सभ्यता, ऐतिहासिक स्थल, धरोहर आदि पर चर्चा कर जहां दूसरे कैडेट्स के ज्ञान को बढ़ाएंगे, वहीं दूसरे कैडेट्स की ओर से दी गई जानकारी से अपने ज्ञान के स्तर को विकसित भी करेंगे। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जिन तीन कैडेट का चयन हुआ है, उसमें अर्पिता मिश्रा, बृजेश कुमार गुप्ता व सतीश वर्मा का नाम है। ये कैडेट जिले से चार नवंबर को रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने ज्ञान के स्तर को बढ़ाने, विभिन्न राज्य की संस्कृति- सभ्यता को जानने तथा अपनी संस्कृति-सभ्यता से दूसरे कैडेट्स को रूबरू कराने के लिए तीन कैडेट चेन्नई जाएंगे। इससे उन्हें भविष्य में भी लाभ मिलेगा।
मेजर अखिलेश्वर राव, एनसीसी शिक्षक जीएसवीएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed