{"_id":"68151a07b6f8acbed90ab831","slug":"three-madrasas-running-without-recognition-are-sealed-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-148257-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बगैर मान्यता के चल रहे तीन मदरसे सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बगैर मान्यता के चल रहे तीन मदरसे सील
Sat, 03 May 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 03 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। तहसील क्षेत्र अंतर्गत तीन गांवों में बगैर मान्यता के संचालित हो रहे मदरसों को राजस्व विभाग की टीम ने शुक्रवार को सील कर दिया। इतना ही नहीं एक मदरसा की दीवार पर मदरसा बंद है, कोई कार्य नहीं हो रहा है से संबंधित होर्डिंग भी लगवाई गई है। अवैध तरीके से संचालित मदरसों के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई से अन्य मदरसा संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
एसडीएम शैलेंद्र गौतम ने बताया कि बीते दिनों क्षेत्र के भागाटार, मदनपुरा और बेलवा गांव में संचालित होने वाले मदरसों की जांच जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने की थी। उक्त जांच में तीनों मदरसे बगैर मान्यता के अवैध तरीके से संचालित किया जा रहा था। ऐसे में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के जांच रिपोर्ट के आधार पर टीम के साथ मौके पर पहुंच तीनों मदरसों को सील कर दिया गया है। इतना ही नहीं मदरसा अरबिया अलहे सुन्नत तैगुल के दीवार पर मदरसा बंद है, मदरसे में कोई कार्य नहीं हो रहा है, इससे संबंधित होर्डिंग भी लगा दिया गया है। वही मदरसा संचालकों को दोबारा संचालित करने पर सख्त कार्रवाई के लिए नसीहत भी दी गई है। टीम में राजस्व निरीक्षक अवधेश सिंह, लेखपाल सहित अन्य कर्मी शामिल रहे।