फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three injured including brother and sister going to school in road accident

Maharajganj News: सड़क हादसे में स्कूल जा रहे भाई-बहन समेत तीन घायल

Sun, 15 Sep 2024 04:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Three injured including brother and sister going to school in road accident
निचलौल। थाना क्षेत्र के ठूठीबारी मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के पास शनिवार सुबह करीब 10 बजे सड़क हादसे में स्कूल जा रहे भाई-बहन समेत तीन लोग घायल हो गए। उन्हें लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। थाना क्षेत्र के छितौना निवासी मैनुद्दीन (50) बाइक से बेटे कामरान (15) और बेटी सलमा (19) को लेकर निचलौल शहर स्थित एक विद्यालय जा रहे थे। ठूठीबारी सड़क स्थित एक पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक एक वाहन की चपेट में आ गई। इस हादसे में मैनुद्दीन, कामरान और सलमा घायल हो गए। डॉक्टरों ने मैनुद्दीन और कामरान की हालत बिगड़ती देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed