{"_id":"69d0256fdbf00f44950b21b7","slug":"three-days-have-passed-since-the-ultimatum-was-issued-yet-no-action-has-been-taken-against-the-accused-village-head-representative-maharajganj-news-c-206-1-go11002-174681-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अल्टीमेटम का तीन दिन बीता, अभी तक आरोपी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर कार्रवाई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अल्टीमेटम का तीन दिन बीता, अभी तक आरोपी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर कार्रवाई नहीं
विज्ञापन
विकास भवन के अभद्रता मामले में बढ़ी कर्मचारियों की लामबंदी
बुधवार को पनियरा के सोहांस ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि ने महिला अधिकारी से की थी अभद्रता
महराजगंज। नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन विकास भवन में हुए अभद्रता मामले में तीन दिन बाद भी उच्चाधिकारी किसी निर्णय पर नहीं पहुंच सके। इसके कारण मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
बुधवार को दोपहर बाद विकास भवन के एक अधिकारी के चेंबर में अभद्रता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में पहले दिन ही ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन व ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने अभद्रता करने वाले के खिलाफ तीन दिन के भीतर कार्रवाई की मांग का पत्रक सौंपा था। लेकिन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जिम्मेदार किसी निर्णय तक नहीं पहुंच सके।
मामले में अब सहायक विकास अधिकारी पंचायत सेवा संघ, पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ भी महिला अधिकारी के समर्थन में उतर आया है। संगठन के पदाधिकारियों ने संयुक्त वक्तव्य में बताया कि शुक्रवार को अवकाश रहा लेकिन शनिवार को अगर उच्चाधिकारी किसी निर्णय तक नहीं पहुंचते हैं और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो सोमवार से कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
कागजों में आंतरिक शिकायत समिति
शासन की तरफ से कामकाजी महिलाओं को कार्य स्थल पर सुरक्षा व अधिकार संरक्षित रखने के लिए प्रत्येक विभाग जहां 10 कर्मी कार्यरत हैं। वहां आंतरिक शिकायत समिति का गठन अनिवार्य किया है। इसके बावजूद सूत्र बताते हैं कि विकास भवन के किसी विभाग में आंतरिक सुरक्षा समिति नहीं गठित है। यह कवायद सिर्फ कागजों में सिमट कर रह गई है।
मंडलायुक्त को शपथपत्र देकर की शिकायत
पनियरा के सोहांस ग्राम पंचायत निवासी उमेश प्रसाद की तरफ से मंडलायुक्त को शपथपत्र भेजकर ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। शपथपत्र में कहा गया है कि गांव के विकास की राशि कूटरचित तरीके से निकालकर उपयोग किया जा रहा है। प्रधान महिला है लेकिन हर जगह प्रधान पति हस्ताक्षर कर बजट उपयोग करते हैं। इसकी जांच फोरेंसिक विधि से कराकर प्रमाणित किया जा सकता है। मे. राजलक्ष्मी ह्यूम पाइप, लक्ष्मी टेडर्स, अंबिका इलेक्ट्रॉनिक, विश्वकर्मा इंटरप्राइजेज को स्वच्छता अभियान व इंडिया मार्क हैंडपंप मरम्मत के भुगतान की जानकारी ग्राम स्वराज पोर्टल ऑनलाइन से मिल रही है लेकिन हकीकत में ऐसा कुछ ग्राम पंचायत में हुआ ही नहीं है।
वर्जन
संबंधित प्रकरण में जिलाधिकारी की तरफ से जांच कराई जा रही है। सभी विभागीय कर्मचारियों के सुरक्षा व सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होगा। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
-महेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ, महराजगंज