{"_id":"6a399cd59a7cbc48cc092bd7","slug":"three-cow-protectors-climbed-a-tower-to-demand-action-regarding-the-deaths-of-cows-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-179746-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गायों की मौत मामले में कार्रवाई की मांग के लिए टॉवर चढ़े तीन गोरक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गायों की मौत मामले में कार्रवाई की मांग के लिए टॉवर चढ़े तीन गोरक्षक
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित टावर पर चढ़े बजरंग दल के पदाधिकारी।
गायों की मौत मामले को लेकर टावर पर चढ़े बजरंग दल के कार्यकर्ता
दोषियों पर कार्रवाई और थानाध्यक्ष से मांगी मांगने की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़े
मदनपुर स्थित गोसदन में दो गायों की मौत मामले में अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे तीनों
महराजगंज। बजरंग दल के तीन कार्यकर्ता सोमवार की शाम करीब पांच बजे कलक्ट्रेट परिसर स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़कर हंगामा करने लगे। तीनों मिठौरा की ग्रामसभा मदनपुर में स्थित गोसदन में दो गायों की मौत मामले में अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर कोतवाली पुलिस, सदर तहसीलदार, नायब तहसीलदार पहुंच गए। करीब नौ बजे तक तीनों कार्यकर्ता टॉवर पर ही बैठे रहे।
जानकारी के अनुसार, मदनपुर गोसदन में शनिवार को दो गायों की मौत हो गई थी। एक की हालत गंभीर थी। इसकी जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। आरोप है कि विरोध के बावजूद अब तक किसी भी अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने से कार्यकर्ता आक्रोशित थे।
सोमवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर बजरंग दल के जिला सह गो-रक्षा प्रमुख चंदन, खंड सह संयोजक विवेक मौर्य, पनियरा खंड संयोजक शशिकांत जिलाधिकारी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग करने आए थे। जिलाधिकारी ने कहा जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उसके बाद कार्यकर्ता बोले हमें आश्वासन नहीं चाहिए कार्रवाई चाहिए। इसके बाद डीएम कार्यालय के सामने तीनों धरने पर बैठे गए। कुछ देर बाद पहुंचे एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार ने उन्हें मौके से हटा दिया।
विज्ञापन
इससे बजरंग दल के कार्यकर्ता नाराज हो गए और कार्रवाई की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गए। सूचना मिलने के बाद बजरंग दल के प्रांत प्रमुख विवेक कुमार श्रीवास्तव व अन्य पदाधिकारी, सदर कोतवाल निर्भय सिंह, सदर तहसीलदार पंकज शाही, नायब तहसीलदार देश दीपक त्रिपाठी मौके पर पहुंचकर तीनों को समझाने-बुझाने लगे लेकिन कार्यकर्ता अपनी जिद पर अड़े रहे।
पुलिसकर्मियों पर लगाया पिटाई का आरोप
मदनपुरा में गायों की मौत के बाद प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों पर पीटने का आरोप लगाया है। आरोप है कि एसडीएम सदर की ओर से उन्हें धमकी भी दी गई। कार्यकर्ताओं ने बताया कि करीब आठ महीने पहले भी मदनपुर गोसदन में कई गायों की मौत का मामला सामने आया था। तब गोसदन परिसर में बड़ी मात्रा में हड्डियां मिलने का भी आरोप लगाया गया था। उस समय भी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया था, लेकिन उनकी मांगों के अनुरूप कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। उन्होंने निचलौल थानाध्यक्ष से माफी और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
वर्जन
अभद्रता का आरोप निराधार है। वह गो सदन परिसर में ही धरने पर बैठे थे। उन्हें धरना स्थल पर जाने के लिए कहा गया तो वह टॉवर पर चढ़ गए। उनसे ज्ञापन भी मांगा गया था लेकिन उन्होंने नहीं दिया। इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- जितेंद्र कुमार, एसडीएम सदर
................
गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने गायों की मौत का विरोध किया तो प्रशासन ने कार्यकर्ताओं पर बल का प्रयोग किया। आरोपियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
-विवेक कुमार श्रीवास्तव, प्रांत प्रमुख