फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three children selected in NTA's best exam

Maharajganj News: एनटीए श्रेष्ठ परीक्षा में तीन नौनिहाल चयनित

Mon, 05 Jan 2026 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Three children selected in NTA's best exam
पूमावि समरधीरा के पांच बच्चों ने दी थी परीक्षा
विज्ञापन

बीएसए ने कहा सम्मान देकर बढ़ाएंगे उत्साह
महराजगंज। तीन जनवरी को एनटीए (राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी) श्रेष्ठ परीक्षा में जिले के तीन नौनिहालों ने इतिहास रचते हुए अपना चयन पुख्ता किया है। खास बात यह है कि तीनों एक ही स्कूल के विद्यार्थी हैं जो किसी ख्यातिप्राप्त निजी स्कूल के नहीं बल्कि पूर्व माध्यमिक स्कूल समरधीरा के विद्यार्थी हैं। इस स्कूल से कुल पांच बच्चों ने 21 दिसम्बर को गोरखपुर परीक्षा केंद्र से परीक्षा में प्रतिभाग करते हुए यह उपलब्धि अर्जित की है।
कक्षा आठ में अध्ययनरत अनुसूचित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी श्रेष्ठ परीक्षा का आयोजन करती है। इस परीक्षा में बेहतर रैंक लाने वाले 3000 विद्यार्थियों को कक्षा 9 से निशुल्क आवासीय शिक्षा का प्रबंध राष्ट्रीय स्तर से किया जाता है। इस बार की परीक्षा 21 दिसम्बर 2025 को देश के 106 सेंटर्स पर आयोजित हुई जिसमें पूमावि समरधीरा के अमित, आदित्य, कृष्णा, राजवीर व अनमोल ने प्रतिभाग किया। स्कूल प्रधानाध्यापक रियाज अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परीक्षा को दिलाने वह बच्चों को लेकर कौवाबाग रेलवे कालोनी गोरखपुर प्राइमरी स्कूल पर गये थे। परीक्षा के घोषित परिणाम के अनुसार अमित को 996 अंक, आदित्य को 2161 अंक व कृष्णा को 2396 प्राप्त हुए हैं। तीनों को चयनित घोषित किया गया है। अगर परीक्षा में 4000 हजार विद्यार्थी चयनित होते हैं तो परीक्षा में शामिल होने वाले राजवीर जिसे 3511 व अनमोल 3576 भी चयन लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

वर्जन
एनटीए श्रेष्ठ परीक्षा में 2.50 लाख वार्षिक आय वाले परिवार के अनुसूचित वर्ग से आने वाले छात्रों को प्रतिभाग कराया जाता है। 21 दिसम्बर 2025 की परीक्षा में लाखों विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। समरधीरा पूमावि के तीन बच्चों ने चयन दायरे के भीतर ऑल इंडिया रैंकिंग हासिल की है। विभाग विद्यार्थियों को सम्मानित करेगा और इस वर्ष होने वाली परीक्षा में प्रतिभागियों को बढ़ाने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रिद्धि पांडेय, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed