फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three blocks are poor in completing construction of Panchayat Bhawan

पंचायत भवन का निर्माण पूरा कराने में फिसड्डी हैं तीन ब्लॉक

Sun, 10 Jan 2021 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Three blocks are poor in completing construction of Panchayat Bhawan
पंचायत भवन का निर्माण पूरा कराने में फिसड्डी हैं तीन ब्लॉक
विज्ञापन

- जिले में 238 पंचायत भवनों का पूर्ण कराया जाना है निर्माण, अब तक पूर्ण हुए महज 38 पंचायत भवन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। ग्राम पंचायतों के जिम्मेदारों को स्थायित्व प्रदान करने के उद्देश्य से जिले भर के 238 स्थलों पर पंचायत भवन के निर्माण की योजना तो बना दी गई, मगर अब तक महज 38 पंचायत भवन का ही निर्माण पूरा हो सका है। पंचायत भवन का निर्माण कराने में जिले के तीन ब्लॉक अभी भी सबसे पीछे हैं।
जिले में बनाए जाने वाले 238 पंचायत भवनों में से सर्वाधिक 34 पंचायत भवन नौतनवा, 32-32 बृजमनगंज व परतावल, 27 लक्ष्मीपुर, 22 निचलौल, 21 फरेंदा, 18 मिठौरा, 14-14 घुघली व पनियरा, 11 सदर, 10 सिसवा में तथा तीन धानी में बनने हैं। मगर जिम्मेदारों की शिथिलता की वजह से पूरे जिले में अब तक महज 38 ही बन सके हैं, जबकि 200 का निर्माण पूर्ण कराया जाना है। यदि निर्माण को लेकर जिम्मेदारों द्वारा रुचि नहीं दिखाई गई तो न सिर्फ लक्ष्य पूरा नहीं हो सकेगा, बल्कि ग्राम पंचायतों के जिम्मेदारों को स्थायित्व प्रदान किए जाने का सपना भी अधूरा रह जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी कृष्ण बहादुर वर्मा ने बताया कि पंचायत भवनों के निर्माण बढ़ाने को लेकर जिम्मेदारों को दिशानिर्देश दिया गया है। उम्मीद है कि उसके सार्थक परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर में बने हैं सर्वाधिक सात पंचायत भवन
जिले में जिन 38 पंचायत भवन का निर्माण पूरा कराया गया है, उसमें से सर्वाधिक सात पंचायत भवन लक्ष्मीपुर ब्लॉक में बने हैं। घुघली व मिठौरा में चार-चार, निचलौल में छह तथा सदर व सिसवा में तीन-तीन तथा फरेंदा व परतावल में दो-दो पंचायत भवन बने हैं। पनियरा, नौतनवा च धानी में एक भी पंचायत भवन का निर्माण पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed