{"_id":"664a6ba00f916b5bc901f249","slug":"three-bike-riders-injured-after-being-hit-by-jcb-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-122823-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जेसीबी की चपेट में आने से बाइक सवार तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जेसीबी की चपेट में आने से बाइक सवार तीन घायल
Mon, 20 May 2024 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 20 May 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के सिसवा मार्ग स्थित सात पांच नहर पुल के पास शनिवार रात में तेज रफ्तार जेसीबी की चपेट में आने से एक बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने घायलों जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक शहर के पांडेय वार्ड निवासी इंद्रेश यादव (40) वार्ड के ही रहने वाले अजय (25) और राजकुमार (25) के साथ चमनगंज पुल की ओर गए थे। जहां से सात पांच नहर पुल के रास्ते सिसवा मार्ग होते हुए शहर की ओर लौट रहे थे। अभी बाइक सवार तीनों सिसवा मार्ग स्थित सात पांच नहर पुल से कुछ ही दूर आगे पहुंचे थे। इसी बीच बाइक तेज रफ्तार जेसीबी मशीन की चपेट में आ गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा की मामले की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद