फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three arrested with illicit liquor from three locations.

Maharajganj News: तीन जगहों से अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार

Mon, 22 Jun 2026 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Three arrested with illicit liquor from three locations.
20 लीटर कच्ची व 18 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद
विज्ञापन



परतावल। श्यामदेउरवा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करके तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा 18 टेट्रापैक देसी शराब बरामद किया है। तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, 17 जून को मुखबिर की सूचना पर बरनहवा पुल के पास छापेमारी कर बेलासपुर नर्सरी निवासी रितेश को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक प्लास्टिक के जेरीकेन में रखी 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। इसी दिन बेलासपुर नर्सरी गांव में की गई दूसरी कार्रवाई में गोरखपुर जनपद के गोरखनाथ थाना क्षेत्र निवासी मोहित को पकड़ा गया। उसके कब्जे से भी 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
विज्ञापन

19 जून को आबकारी विभाग के साथ संयुक्त अभियान के दौरान सुमेरगढ़ नहर पुलिया के पास हरपुर जंगल निवासी रामकेवल गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 18 टेट्रापैक देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने बरामद शराब को सील कर दिया। जमानतीय अपराध होने के कारण आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में तीन लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed