फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three arrested, including Congress district vice-president, in 29-year-old case.

Maharajganj News: 29 साल पुराने मामले में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष समेत तीन गिरफ्तार

Mon, 29 Jun 2026 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Three arrested, including Congress district vice-president, in 29-year-old case.
महराजगंज। वर्ष 1997 में जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के दौरान हुए विवाद से जुड़े करीब 29 साल पुराने मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह समेत तीन वारंटी अभियुक्तों को शनिवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में विनोद कुमार सिंह निवासी सिविल लाइंस थाना कोतवाली, राकेश पांडेय, निवासी बड़हरामीर थाना सिंदुरिया और आशीष कुमार पांडेय निवासी मिठौरा बाजार थाना सिंदुरिया शामिल हैं।
विज्ञापन

वर्ष 1997 में जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष रहे खड्डा निवासी राजेश जायसवाल के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान राजेश जायसवाल की गाड़ी पर पत्थर फेंका गया, जिससे वाहन का शीशा टूट गया था। इस मामले में कॉलेज के तत्कालीन प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट वादी बने थे और प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, इस मामले की सुनवाई वर्ष 2015 तक चलती रही, लेकिन बाद में न्यायालय की फाइल उपलब्ध नहीं होने के कारण कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। फाइल मिलने के बाद न्यायालय द्वारा आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया। इस मुकदमे में कुल पांच लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिनमें कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह भी शामिल हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अंकित कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शरद कुमार, हेड कांस्टेबल बबलू गौड़, कांस्टेबल प्रदीप प्रजापति तथा कांस्टेबल मुकेश चौरसिया शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed