फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three arrested in teenage girl's kidnapping case

Maharajganj News: किशोरी के अपहरण मामले में तीन गिरफ्तार

Wed, 25 Feb 2026 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Three arrested in teenage girl's kidnapping case
परसामलिक। स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को ग्राम पंचायत लुठहवा टोला घोड़हवा निवासी एक महिला सहित तीन लोगों का किशोरी (17) के अपहरण और जबरिया शादी करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों का न्यायालय चालान कर दिया। जानकारी के अनुसार, मामले में आरोपी हीरालाल यादव, सीमा और गोरख यादव को प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

दिसंबर 2025 में युवक पर किशोरी को भगाने का आरोप लगा था। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। पुलिस ने नेपाल से दोनों को ढूंढ निकाला। इसके बाद पुलिस ने किशोरी को परिजनों को सौंप दिया और युवक को जेल भेज दिया। कुछ दिन बाद जेल छूटने पर युवक फिर किशोरी को भगा ले गया। इस बार युवक किशोरी को लेकर जंगल के इलाके में रहने लगा। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी के भाई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी को फिर से परिजनों को सौंप दिया लेकिन आरोपी भागने में सफल रहा। मंगलवार को आरोपी को संरक्षण देने के आरोप में पुलिस तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह ने बताया कि किशोरी का अपहरण कर जबरिया शादी करने के लिए प्रेरित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को न्यायालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed