{"_id":"69eabb10022799209b02dcd3","slug":"three-arrested-for-extorting-money-from-indian-tourists-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-175938-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भारतीय पर्यटकों से वसूली करने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भारतीय पर्यटकों से वसूली करने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनौली। सोनौली से सटे नेपाल के रूपनदेही जिले की बेलहिया पुलिस ने भारतीय पर्यटकों से वसूली और परेशान करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों पर गुंडागर्दी, बिचौलियों और अभद्र व्यवहार का भी आरोप है।
बृहस्पतिवार की दोपहर नेपाल बेलहिया पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ सीमा पर चलाए गए अभियान के तहत नेपाल और सोनौली के तीन युवकों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि उक्त तीनों युवक भारतीय पर्यटकों को परेशान कर रहे थे। भंसार के नाम पर उनसे अधिक पैसे लिए और भारतीय पर्यटक वाहनों को अनावश्यक रोक कर उन्हें भंसार और सुविधा के नाम पर वसूली करते थे। इसके पहले भी भारतीय पर्यटकों से वसूली दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस ने 18 लोगो को गिरफ्तार किया था। जिन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था।
बेलहिया नेपाल थाने के सब इंस्पेक्टर गणेश सपकोटा ने बताया कि सीमा पर भारतीय पर्यटकों पर जबरजस्ती कस्टम कागजात, होटल बुकिंग के नाम पर परेशान करने के आरोप में सोनौली निवासी मुलायम यादव और रूपनदेही के नीरज और बैजू कलवार को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संवाद