{"_id":"6564ec0d8c672a672d03c007","slug":"three-accused-who-fatally-attacked-a-young-man-arrested-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-10444-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: युवक पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: युवक पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Tue, 28 Nov 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के टोला आमुतलाब निवासी एक युवक पर कुछ मनबढ़ों ने मामूली बात को लेकर तीन नवंबर को जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया था। पुलिस ने घायल के दादा की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश में जुटी थी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर तीनों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र के लक्ष्मीपुर भुजहवा गांव निवासी परमात्मा शरण मिश्र ने पुलिस से बताया था कि नाती दुर्गेश तिवारी निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव के टोला आमुतलाब में रहता है। बीते तीन नवंबर को दुर्गेश पर कुछ मनबढ़ों ने गोलबंद होकर जानलेवा हमला बोल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका गोरखपुर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मिया मोहल्ला निवासी प्रिंस वर्मा, मुकेश विश्वकर्मा और विजय तिवारी निवासी हरेडीह वार्ड निचलौल को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।