फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three accused of robbery in jewelery shop arrested

ज्वेलरी की दुकान में लूट के तीन आरोपित गिरफ्तार

Mon, 28 Mar 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Three accused of robbery in jewelery shop arrested
ज्वेलरी की दुकान में लूट के तीन आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

बृजमनगंज। थाना क्षेत्र बृजमनगंज दीलदार नगर, लेहड़ा बाजार स्थित एक ज्वेलरी की दुकान में रविवार को असलहे के बल पर लूट का प्रयास हुआ। दुकानदार के शोर मचाने पर लोगों ने तीन आरोपितों को पकड़ कर पुलिस को हवाले कर दिया। सोमवार को तीनों आरोपितों को चालान कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के दिलदार नगर लेहड़ा बाजार में थाना फरेंदा निवासी रूपेंद्र वर्मा की ज्वेलरी की दुकान है। रविवार रात करीब 8 बजे चांदी की लॉकेट गिरवी रखने के बहाने दो युवक उनकी दुकान पर पहुंचे। उनका एक साथी दुकान के बाहर खड़ा था। इसी दौरान दुकान के अंदर आए दोनों युवक असलहा दिखाकर लूट का प्रयास करने लगे। जिसे देख दुकानदार ने खुद की मदद के लिए लोगों से गुहार लगाई।
विज्ञापन

आवाज सुनकर बड़ी संख्या में लोग दुकान पर पहुंचे। घेराबंदी कर लोगों ने तीनों युवकों को पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक चंद्रहास मिश्र ने बताया कि रूपेंद्र की तहरीर पर लूट के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपित रोहित यादव निवासी बचगंगपुर टोला हीरमपुर थाना बृजमनगंज, अनमोल सिंह निवासी राणा पार्क सीरसपुर नई दिल्ली एवं भोलू मद्धेशिया निवासी पटखौली थाना सहजनवां गोरखपुर का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed