{"_id":"69e5426e40a27f2f900fed76","slug":"three-accused-of-murderous-attack-on-youth-sent-to-jail-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-175666-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: युवक पर जानलेवा हमला करने के तीन आरोपी भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: युवक पर जानलेवा हमला करने के तीन आरोपी भेजे गए जेल
विज्ञापन
चौथे नाबालिग आरोपी को पुलिस ने सिपुर्दगी में भेजा
चार में से एक नाबालिग को भेजा गया बाल सुधारगृह
महराजगंज। पनियरा में नहर चौराहे पर शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे एक युवक पर जानलेवा हमले में शामिल चार आरोपियों में से तीन को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। न्यायालय ने तीनों को जेल भेज दिया। चौथे नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
घायल युवक दीपक शर्मा उर्फ रिक्की के पिता नंदलाल शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा दीपक शुक्रवार की रात करीब नौ बजे नहर चौराहे पर खड़ा था। बिना किसी कारण के एक नाबालिग निवासी तिकवनिया पोस्ट नेबुआ नौरंगिया कप्तानगंज जिला कुशीनगर और कृष्णानंद गुप्ता, सागर गुप्ता तथा सौरभ गुप्ता निवासी वार्ड नंबर-3 पनियरा, महराजगंज ने अकारण नुकीली चीज से उनके बेटे के सिर पर कई जगह वार कर दिया। हमले में दीपक का सिर कई जगह फट गया। खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरे दीपक को देखकर आरोपी जान मारने की धमकी देते हुए बाइक से भाग निकले। एसओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि नामजद तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी कृष्णानंद, सागर व सौरभ गुप्ता को गिरफ्तार करके कोर्ट भेजा गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। चौथे आरोपी को बाल सुधार गृ भेज दिया गया है।