फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three accused of kidnapping a girl on the pretext of marriage, case filed against them

Maharajganj News: शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोप, तीन पर केस

Sun, 07 Sep 2025 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Three accused of kidnapping a girl on the pretext of marriage, case filed against them
परतावल। एक व्यक्ति ने श्यामदेउरवा थाना में तहरीर देकर एक युवक पर शादी का झांसा देकर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि परिजन जब युवक के घर उलाहना देने गए तो आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरी 20 वर्षीय बेटी को तीन कोनिया नंबर 2 लाला पोखरा, थाना शाहपुर जिला गोरखपुर निवासी अभिषेक उर्फ बिट्टू बीते चार सितंबर की शाम 4 बजे के करीब शादी का झांसा देकर भगा ले गया। जानकारी होने पर मैं और मेरी पत्नी रात 8 बजे के करीब आरोपी युवक के घर गए तो अभिषेक उर्फ बिट्टू, अमित व अभिषेक की मां ने हम लोगों को गाली देकर घर से भगा दिया। उन्होंने धमकी दी है कि वे लोग जबरन मेरी बेटी की शादी अभिषेक से कराएंगे। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक अभिषेक उर्फ बिट्टू, उसके पिता अमित व अभिषेक की मां के खिलाफ केस दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed