{"_id":"6a14a8fddac509e37b053c4f","slug":"three-accused-of-gang-rape-arrested-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-177968-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार
Tue, 26 May 2026 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 26 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत में 16 वर्षीय किशोरी की अश्लील वीडियो बनाकर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी मनीष निवासी चेहरी थाना कोतवाली जनपद महराजगंज, विकास और राजन को गिरफ्तार करके सोमवार को न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने उनके पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किया है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामले में दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।
किशोरी का मनीष निवासी चेहरी थाना कोतवाली जनपद महराजगंज से पिछले चार वर्षों से संबंध था। आरोप है कि बीते 18 मई की रात करीब 11 बजे आरोपी मनीष ने किशोरी को मिलने के लिए बुलाया था। बगीचे में मुलाकात के दौरान दो अन्य युवकों विकास और राजन ने उन्हें देख लिया था।