{"_id":"658ee2c8a6e0e6d4bd05c5d3","slug":"three-accused-including-marriage-hall-owner-sent-to-jail-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-12728-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मैरिज हाल के मालिक समेत तीन आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मैरिज हाल के मालिक समेत तीन आरोपियों को भेजा जेल
Fri, 29 Dec 2023 08:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 29 Dec 2023 08:46 PM IST
विज्ञापन
फरेंदा/कोल्हुई। रूदलापुर में बुधवार को निर्माणाधीन छत गिरने में तीन मजदूरों की मौत व आठ लोगों के घायल होने के मामले में ठेकेदार व मैरिज हाल के मालिक व एक अन्य को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। कोल्हुई क्षेत्र के रूदलापुर में बुधवार को मैरिज हाल के निर्माण के दौरान लापरवाही पूर्वक काम करने के कारण निर्माणाधीन छत गिर गई थी, जिसमें करीब तीस मजदूर नीचे दब गए थे।
स्थानीय लोगों व पुलिस प्रशासन की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया था। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर डीएम अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा भी घटनास्थल पर पहुंच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। मृतक रमाशंकर के पिता सुदामा की तहरीर पर पुलिस ने मैरिज हाल मालिक रामअवतार प्रजापति व ठेकेदार प्रमोद पासवान व संतोष पासवान निवासी रूद्रपुर शिवनाथ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की गई, इसके बाद शुक्रवार को न्यायालय चालान किया गया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
मृत मजूदरों के परिजनों को 10 लाख रुपये सहायता देने की मांग की
महराजगंज। शुक्रवार को पिपरा परसौनी गांव में मृत मजदूरों के परिजनों से मिलने कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। परिजनों को सांत्वना देने के बाद उन्होंने हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि सरकार से मांग की जाएगी की पीड़ित परिजनों को कम से कम 10 लाख रुपये आर्थिक मदद मिले। उन्होंने करीब एक घंटे तक मृत मजदूरों के परिजनों से बातचीत कर दर्द साझा दिया। इस दौरान सुजाउद्दीन, राजकिशोर सिंह, इश्त्याक अहमद, नूरआलम, मंटू सिंह आदि मौजूद रहे।