फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three accused arrested for robbing a doctor

डॉक्टर से लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 06 Aug 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for robbing a doctor
डॉक्टर से लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

महराजगंज। घुघली थानाक्षेत्र के सिसवा-कोठीभार मार्ग स्थित पुल पर बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे पुलिस व स्वॉट की टीम संदिग्धों की तलाश कर रही थी। इसी बीच टीम ने एक डॉक्टर से लूट करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि घुघली थानाक्षेत्र के भिसवां गांव निवासी निजी चिकित्सक राम प्रताप यादव 20 जुलाई की रात करीब 9 बजे हरपुर चौराहे स्थित क्लिनिक से प्रैक्टिस कर बाइक से घर जा रहे थे। उन्होंने कुटिया मोड़ से कुछ दूर पहले बाथरूम करने लिए बाइक रोकी। बाइक की सीट पर मोबाइल फोन रख सड़क किनारे लघु शंका करने चले गए थे। इसी बीच एक बाइक सवार तीन बदमाश आए। वह कुछ समझ पाते कि बदमाश मोबाइल फोन और बाइक लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

इस मामले में घुघली पुलिस ने पीड़ित डॉक्टर के तहरीर पर 21 जुलाई को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश में जुटी थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली लूट की बाइक से तीन संदिग्ध सिसवां-कोठीभार मार्ग से कही जाने की फिराक में हैं। इसके बाद पुल पर पुलिस एवं स्वॉट टीम संदिग्धों की तलाश में जुट गई। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोग आते दिखी। रोकने पर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन टीम ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में उनके पास से डॉक्टर से लूटी गई बाइक, मोबाइल फोन एवं 700 रुपये मिले। गिरफ्तार तीनों आरोपी संदीप केवट निवासी सुस्ता वार्ड नंबर एक थाना बेलाटारी जिला नवलपरासी नेपाल, मनोज उर्फ परमजीत और राजन सैनी निवासी भुवना थाना घुघली के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed