{"_id":"679392b06a8e3d66b404b5fd","slug":"three-accused-arrested-along-with-12-bags-of-indian-jan-fertilizer-and-bike-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-141260-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 12 बोरी भारतीय जन उर्वरक, बाइक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 12 बोरी भारतीय जन उर्वरक, बाइक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
Fri, 24 Jan 2025 06:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 24 Jan 2025 06:46 PM IST
विज्ञापन
खनुआ। भारत-नेपाल के सीमावर्ती थानों को तस्करी के रोकथाम का सख्त निर्देश दिया गया है। क्षेत्र के आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा गांव के पास से बाइक पर लदी जन उर्वरक खाद सहित आरोपी को पकड़कर अग्रिम कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम को सौंप दिया है।
प्रभारी निरीक्षक नौतनवां धर्मेंद्र सिंह के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा गांव के पगडंडी से भारत से नेपाल कुछ लोग खाद ले जा रहे हैं। सूचना पर अमल करते हुए मौके पर जाकर देखा गया तो तीन बाइक पर 12 बोरी भारतीय जन उर्वरक खाद व 03 आरोपी पकड़े गए। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम साहनी निवासी सरकार उर्फ बैरियहवा, अजय कुमार निवासी सुंडी और खुर्शीद अहमद निवासी हरदीडाली बताया। बरामद भारतीय जन उर्वरक खाद, तीन बाइक सहित तीनों आरोपियों को पकड़कर अग्रिम कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम को सौंप दिया है। संवाद