फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Threat of boycott of work due to non-payment

Maharajganj News: भुगतान न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी

Tue, 01 Apr 2025 06:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 01 Apr 2025 06:01 PM IST
विज्ञापन
Threat of boycott of work due to non-payment
महराजगंज। कलक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को उत्तर प्रदेश संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ की बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। धान और गेहूं खरीद के कमीशन के भुगतान की मांग को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

पांच सूत्री मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंप कर भुगतान की मांग की गई। पदाधिकारियों ने भुगतान समय से नहीं होने की दशा में सहकारी समितियों पर कार्यों का बहिष्कार की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष शिवमंगल गुप्ता ने बताया कि धान खरीद वर्ष 2023-24 के दौरान समितियों द्वारा खरीदे गए धान का कमीशन अब तक नहीं मिला है। इसी तरह, 2024-25 में खरीदे गए गेहूं के कमीशन और पल्लेदारी का भुगतान भी लंबित है।
विज्ञापन

धान खरीद वर्ष 2024-25, 2022-23 की पल्लेदारी का भुगतान ठेकेदार को कर दिया गया, लेकिन समिति कर्मचारियों को अब तक नहीं मिला। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों के कर्मचारी कमीशन पर निर्भर होते हैं। कमीशन का भुगतान न होने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। जिला प्रशासन को समस्याओं को लेकर कई बार ज्ञापन दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जवाहर प्रसाद निषाद ने कहा कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो सहकारी समितियों पर कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान महामंत्री मनोज यादव, उपाध्यक्ष अशोक पांडेय, कनक मिश्रा, कोषाध्यक्ष राकेश यादव, मीडिया प्रभारी जितेंद्र मिश्रा, उपाध्यक्ष रामगोपाल यादव, संजय पाण्डेय, सुनील यादव, बुधिराम यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed