{"_id":"6a4ab5560944889e580a7113","slug":"thousands-of-dead-fish-found-floating-in-the-rohini-river-maharajganj-news-c-206-1-mhg1035-180583-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रोहिणी नदी में उतरायी मिलीं हजारों मरी हुई मछलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रोहिणी नदी में उतरायी मिलीं हजारों मरी हुई मछलियां
विज्ञापन
चानकी नदी पर उतराती मछलिया।
रात में नदी में जहरीला पदार्थ डालने की आशंका
मछलियों की दुर्गंध से आसपास का इलाका प्रभावित
मिठौरा। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के अंतर्गत रोहिणी (चानक) नदी में रविवार को बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां मिलीं। नदी के पुल से गुजर रहे लोगों ने पानी में उतराती मछलियों को देखकर इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। मछलियों से तेज दुर्गंध आ रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने नदी में जहरीला पदार्थ डालकर मछलियां मारने की आशंका जताई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार सुबह नदी में हजारों की संख्या में मछलियां मृत अवस्था में दिखाई दीं। पानी से उठ रही तेज दुर्गंध के कारण आसपास का वातावरण दूषित हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते मृत मछलियों का निस्तारण और पानी की जांच नहीं कराई गई तो संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ सकता है। वन विभाग ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
यह नदी सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के जंगलों से होकर गुजरती है और गर्मी के दिनों में हिरण, नीलगाय, जंगली सूअर समेत कई वन्यजीव इसी नदी का पानी पीने आते हैं। ऐसे में यदि पानी जहरीला हुआ तो वन्यजीवों के जीवन पर भी गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं जलीय जैव विविधता के लिए भी बेहद नुकसानदायक है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व रात के समय जहरीला पदार्थ डालकर बड़े पैमाने पर मछलियों का शिकार करते हैं। उन्होंने वन विभाग, मत्स्य विभाग और जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, पानी के नमूने एकत्र कर परीक्षण कराने, मृत मछलियों का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।
वर्जन
मामले की जानकारी मिली है। विभागीय टीम भेजकर जांच कराई जाएगी और यदि किसी ने नदी में जहरीला पदार्थ डालकर मछलियों को नुकसान पहुंचाया है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- निरंजन सुर्वे, सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी