फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Those who took the name of Ram were harassed during the SP government

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार के दौरान राम का नाम लेने वालो को प्रताड़ित किया जाता था

Tue, 22 Feb 2022 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Those who took the name of Ram were harassed during the SP government
सपा सरकार के दौरान राम का नाम लेने वाले किए जाते थे प्रताड़ित
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना
महराजगंज। उत्तर प्रदेश में सपा सरकार के दौरान राम का नाम लेने वालों को प्रताड़ित किया जाता था। अब रामराज्य के सपने को साकार करने वाली मोदी और योगी सरकार में राम मंदिर बनाया जा रहा है।
ये बातें महिला एवं बाल विकास केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहीं। वह मंगलवार को दोपहर में सिसवा कस्बे के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं। स्मृति ईरानी ने कहा कि भाजपा सरकार में भयमुक्त वातावरण और महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। कोविड के समय दुनिया चर्चा करती थी कि इस महामारी के दौरान भारत गरीबों का पेट कैसे भरेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 करोड़ नागरिकों को मुफ्त राशन देकर विरोधियों की बोलती बंद कर दी।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने अपने 24 मिनट के भाषण में सपा समेत अन्य विपक्षी पार्टियों की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि दूसरी बार सिसवा में आई हूं। जनता ने वर्ष 2017 में भी मेरा सम्मान किया था और इस बार भी करेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनने पर प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले महिलाओं के सम्मान के लिए दो करोड़ साठ लाख शौचालय बना कर दिए, ताकि उन्हें शौच के लिए बाहर न जाना पड़े। सिसवा क्षेत्र के चार लाख साठ हजार किसानों के खाते में सरकार ने दो हजार रुपये भेजे। फसल बीमा से तीन लाख सत्तर हजार किसान लाभान्वित हुए। सिसवा क्षेत्र के एक लाख बहत्तर हजार लोगों को आयुष्मान कार्ड मिला है जिससे सरकारी खर्चे पर पांच लाख तक मुफ्त इलाज कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिसवा को तहसील बनवाने का वादा
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि वर्ष 2017 के चुनाव में इस प्रांगण से सिसवा को नगर पालिका परिषद बनवाने की घोषणा कर के गई थी। इस बार सिसवा को तहसील बनवाने का वादा कर रही हूं। 2022 में सिसवा तहसील बन कर रहेगा। इस दौरान भाजपा नेता बैजनाथ सिंह ने सिसवा के विकास के लिए सात सूत्री मांग पत्र सौंपा।

ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक शिवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जनार्दन गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, अरुणेश शुक्ला, जितेंद्र पाल,बैजनाथ सिंह, राघवेंद्र उर्फ अंकित सिंह, संकर्षण दास रामानुज, ज्योतिष मणि त्रिपाठी, कन्हैया प्रसाद, रामेश्वर जायसवाल, मधु पांडेय, अविनाश चौरसिया आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र बहादुर उर्फ नथुनी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed