{"_id":"5ade2cf94f1c1b84098b63d7","slug":"those-who-live-in-kanchaniram-houses-will-have-to-pay-water-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम आवासों में रहने वालों को देना होगा जल कर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांशीराम आवासों में रहने वालों को देना होगा जल कर
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
कांशीराम आवासों में रहने वालों को देना होगा जल कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। नगर पालिका परिषद महराजगंज सभागार में सोमवार को बोर्ड की बैठक हुई। इसमें जहां पिछली कार्रवाई की पुष्टि हुई, वहीं कांशीराम शहरी आवास योजना में रहने वालों से जल कर वसूल करने का निर्णय लिया गया। बैठक में राज्य वित्त आयोग के धन से सभी 25 वार्डों में निर्माण कार्य कराने का निर्णय भी लिया गया।
बैठक में शामिल वार्ड सदस्यों का कहना था कि कांशीराम शहरी आवास योजना के विभिन्न ब्लॉकों में बहुत से लोग अनधिकृत तरीके से रह रहे हैं जबकि कुछ आवासों में असामाजिक तत्वों की रहने की शिकायत भी सामने आई है। ऐसे लोगों की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने की मांग की गई। बैठक में पेंशन संबंधी विभिन्न योजनाओं तथा शौचालयों के निर्माण के मसले पर भी चर्चा हुई। जिसमें बताया गया कि बहुत से अपात्र लोगों के खाते में शौचालय की रकम चली गई है। ऐसे लोगों का जल्द ही सर्वे कराया जाएगा और सर्वे में अपात्र मिले लोगों से सरकारी धन की वसूली कराई जाएगी। अपात्र लोगों के खातों में रकम भेजे वाले लिपिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।बैठक में ठेके पर तैनात सफाई कर्मियों से काम लेने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। हालांकि इस बारे में कुछ निर्णय नहीं लिया जा सका। बैठक में सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण पर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने अतिक्रमण की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराने का निर्णय लिया। ताकि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो सके। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने की। इस अवसर पर वार्ड सदस्य राघवेंद्र मिश्रा, सिद्धार्थ शुक्ला, अमितेश गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।