फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Those who contribute to silk production will receive the Pt. Deen Dayal Upadhyaya Resham Ratna Award.

Maharajganj News: रेशम उत्पादन में योगदान देने वालों को मिलेगा पं. दीन दयाल उपाध्याय रेशम रत्न सम्मान

Sat, 18 Oct 2025 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Those who contribute to silk production will receive the Pt. Deen Dayal Upadhyaya Resham Ratna Award.
निचलौल। रेशम विभाग की ओर से इस वर्ष रेशम उत्पादन और संबंधित क्षेत्रों में बेहतर योगदान देने वाले व्यक्तियों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेशम रत्न से सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान आठ विभिन्न श्रेणियों में दिया जाएगा। इसका उद्देश्य रेशम उद्योग में नवाचार, उत्पादन और डिजाइनिंग को प्रोत्साहन देना है। हर श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार के लिए 50,000 तो दूसरे पुरस्कार के लिए 25,000 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन


सहायक निदेशक रेशम गोरखपुर समर बहादुर सिंह ने बताया कि जिले में राजकीय रेशम फार्म सिंदुरिया, निचलौल, चमईनिया, डोमा, श्रीनगर सहित कुल आठ रेशम फार्म है। जिससे जुड़े सैकड़ों किसान रेशम उत्पादन सहित विभिन्न श्रेणियों के माध्यम से आय बढ़ा रहे हैं। ऐसे में इस वर्ष रेशम क्षेत्र में उत्कृष्टता की पहचान करने और इसे बढ़ावा देने के उद्देश्य आठ श्रेणियों में लोगों का चयन कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेशम रत्न से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार पाने वाले लोगों का चयन कोकून उत्पादन, रेशम फिनिश्ड प्रोडक्ट में नवाचार, सर्वोच्च कोया-धागा विक्रय, सर्वोच्च फिनिश्ड प्रोडक्ट विक्रय, रेशम निर्मित परिधान एवं अन्य उत्पाद में सर्वोत्तम डिजाइनिंग और लाइफटाइम एचीवमेंट जैसी श्रेणियों में बेहतर कार्य करने पर किया जाएगा। इन्होंने आगे कहा कि इस सम्मान का उद्देश्य प्रदेश के उन कारीगरों और उद्यमियों को प्रोत्साहित करना है। जो रेशम उद्योग में निरंतर सुधार और नवाचार कर रहे हैं। हर श्रेणी में प्रथम पुरस्कार के रूप में 50,000 रुपये की नकद राशि और द्वितीय पुरस्कार के रूप में 25,000 रुपये की धनराशि दी जाएगी। साथ ही विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह से भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed