फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Those responsible were reprimanded for finding dirt

Maharajganj News: गंदगी मिलने पर जिम्मेदारों को लगाई फटकार

Tue, 20 Aug 2024 09:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 20 Aug 2024 09:09 PM IST
विज्ञापन
Those responsible were reprimanded for finding dirt
महराजगंज। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दिलीप सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल और रतनपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अस्पतालों में इमरजेंसी वार्ड में गंदगी मिलने पर जिम्मेदारों को फटकार लगाई। केंद्र प्रभारियों को साफ-सफाई की व्यवस्था चाक-चौबंद बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ ने सीएचसी निचलौल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि न केवल मरीजों के इलाज में हीलाहवाली हो रही है। साफ-सफाई स्वच्छता एवं रखरखाव के मानकों का पालन भी नहीं किया जा रहा है। उन्होंने गंदे वार्डों, सही तरीके से न लगाई गई सफाई व्यवस्था पर केंद्र प्रभारी को फटकार लगाई। इसके बाद सीएमओ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर पहुंचे। जहां पर साफ-सफाई की स्थिति बदहाल दिखने पर चिकित्सकों को चेतावनी दी। उन्होंने निर्देश दिए कि वे सभी स्वास्थ्य मानकों का पालन सुनिश्चित करें और गंदगी की समस्या को तुरंत दूर करें। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भविष्य में भी निरीक्षण के दौरान ऐसी लापरवाही मिली, तो संबंधित अस्पताल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed