{"_id":"68964f4c5176252467083294","slug":"those-pushing-carts-in-the-vending-zone-will-get-organized-accommodation-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-156697-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: वेंडिंग जोन में ठेला लगाने वालों को मिलेगा व्यवस्थित ठिकाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: वेंडिंग जोन में ठेला लगाने वालों को मिलेगा व्यवस्थित ठिकाना
Sat, 09 Aug 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। शहर के सक्सेना चौक के नगर पुलिस चौकी के पास एक वेंडिंग जोन का निर्माण कराया जा रहा है। वेंडिंग जोन में ठेला-खोमचा लगाकर व्यापार करने वाले छोटे दुकानदारों को व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। इस पहल से शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी। वेंडिंग जोन में 20 दुकानें बनाई जा रही हैं। इस पर लगभग 26 लाख रुपये खर्च होंगे।
जानकारी के अनुसार, शहर में सड़कों के किनारे और फुटपाथों पर ठेला-खोमचा लगाने वाले दुकानदारों के कारण अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इससे न केवल यातायात प्रभावित होता है बल्कि राहगीरों को भी असुविधा होती है। समस्या के समाधान के लिए शासन के निर्देश पर नगर पालिका परिषद महराजगंज की ओर से वेंडिंग जोन के निर्माण की कार्ययोजना बनाई गई। यह वेंडिंग जोन सक्सेना चौक के पास बनाया जा रहा है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने बताया कि वेंडिंग जोन का निर्माण कार्य चल रहा है। वेंडिंग जोन का मुख्य उद्देश्य शहर में व्यवस्थित और सुनियोजित तरीके से कारोबार को बढ़ावा देना है। संवाद