फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   This is how you will earn....

ऐसे करेंगे कमाई....सड़क से घास की कर रहे छिलाई

Wed, 02 Nov 2022 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
This is how you will earn....
ऐसे करेंगे कमाई....सड़क से घास की कर रहे छिलाई
विज्ञापन

निचलौल। क्षेत्र के बोदना गांव में मनरेगा योजना से हो रहे चकबंद कार्य में कमाई के लिए जिम्मेदारों ने खेल कर दिया है। क्योंकि, जहां सड़क के दोनों तरफ से मिट्टी डालनी थी, वहां जिम्मेदार सड़क के ऊपर उगी घास की छिलाई करा रहे हैं। इतना ही नहीं मौके पर जहां 10 मजदूर कार्य कर रहे हैं। आरोप है कि मजदूरी भुगतान के लिए बने मस्टरोल पर 50 से अधिक मजदूर कार्य करते दिखाए जा रहे हैं। अब तक 70 हजार रुपये का जिम्मेदारों ने भुगतान भी कर दिया है।
ग्रामीण शंभू, हरिराल, मुस्तफा ने कहा कि ग्रामीणों की सुविधाओं के लिए मनरेगा के तहत गांव से सटे मुख्य सड़क से लेकर चंदन नदी के किनारे तक जाने वाली सड़क को दोनों ओर से मिट्टी डालकर बेहतर बनाना था, लेकिन जिम्मेदार सड़क पर मिट्टी डलवाने के बजाय घास की छिलाई करा रहे हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि सड़क पर मिट्टी डालने के नाम पर जिम्मेदारों ने 70 हजार रुपये का भुगतान भी कर दिया है। खंड विकास अधिकारी चंद्रशेखर कुशवाहा ने कहा कि मामलें की जानकारी मिली है। कार्य की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed