फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Third investigation begins into Madraha Kakathi toilet scam

Maharajganj News: मदरहा ककटही शौचालय घोटाले की तीसरी जांच शुरू

Sat, 27 Sep 2025 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Third investigation begins into Madraha Kakathi toilet scam
महराजगंज। लक्ष्मीपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मदरहा ककटही में 26 लाख रुपये के शौचालय घोटाले की तीसरी जांच शुरू होने से ग्रामीणों में एक बार फिर न्याय की उम्मीद जगी है। यह घोटाला 2015 से 2020 के बीच स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण में हुई गंभीर अनियमितताओं से जुड़ा है। इस मामले में पूर्व ग्राम प्रधान और तत्कालीन सचिवों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं, लेकिन बार-बार जांच के बावजूद दोषियों पर कार्रवाई नहीं हो पाई है। पहली जांच में 396 शौचालयों में से 219 की रैंडम जांच की गई, जिसमें 218 शौचालय केवल कागजों पर ही पाए गए। इस आधार पर 26 लाख रुपये की रिकवरी और दोषियों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश जारी हुआ था। हालांकि, इस आदेश का पालन नहीं हुआ और दूसरी जांच में स्थिति और जटिल हो गई। दूसरी जांच की रिपोर्ट में बदलाव के आरोप लगे, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ा और प्रशासन की पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed