Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Thieves locked the doors from the outside while the daughters-in-law slept inside, and made off with valuables worth lakhs.

Maharajganj News: घर में सोती रहीं बहुएं, बाहर से कुंडी बंद कर लाखों का सामान समेट ले गए चोर

Sat, 07 Nov 2026 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Thieves locked the doors from the outside while the daughters-in-law slept inside, and made off with valuables worth lakhs.
सिंदुरिया/मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के बसंतपुर खुर्द गांव में बृहस्पतिवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर नकदी, जेवरात और कपड़ों समेत करीब साढ़े तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरों ने दो कमरों के ताले तोड़ने के बाद घर में रखे पांच बॉक्स खेत में ले जाकर खंगाले। इस दौरान जिस कमरे में घर की बहुएं सो रही थीं, उसकी कुंडी बाहर से बंद कर दी। इससे उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी जयराम गुप्ता के घर में घुसे चोरों ने उनके बेटे प्रमोद गुप्ता और नागेंद्र गुप्ता के कमरों को निशाना बनाया। चोरों ने पहले कमरों के ताले तोड़े और घर में रखे पांच बॉक्स उठाकर खेत में ले गए। वहां उनके ताले तोड़कर कपड़े बिखेर दिए और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। इसके अलावा घर में रखे दो बड़े बॉक्सों के ताले तोड़कर भी सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के मुताबिक, चोर करीब 15 हजार रुपये नकद, दो सोने के मंगलसूत्र, एक अंगूठी, बिछिया, एक जोड़ी झुमके और मांगटीका समेत अन्य सामान ले गए। पांच बड़े बॉक्स में रखे कपड़े भी गायब हैं। पीड़ित ने चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि मौके पर जांच की गई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

भतीजे के पहुंचने पर हुई घटना की जानकारी
जयराम गुप्ता के चार बेटे हैं, जो रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। घर पर उनके माता-पिता और बहुएं रहती हैं। शुक्रवार भोर करीब तीन बजे जयराम के छोटे भाई का बेटा आकाश गुप्ता बाइक लेने के लिए अपने बड़े पिता के घर पहुंचा। उसके रिश्तेदार बाहर से आ रहे थे और उन्होंने आकाश को रजवल चौराहे पर बुलाया था। घर पहुंचने पर आकाश ने देखा कि दो कमरों के दरवाजे खुले हैं। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। घर की जांच करने पर पता चला कि जिस कमरे में बहुएं सो रही थीं, उसकी कुंडी बाहर से बंद थी। ग्रामीणों ने कुंडी खोलकर उन्हें बाहर निकाला। बहुओं ने बताया कि कुंडी बाहर से बंद होने के कारण उन्हें चोरी की जानकारी नहीं हो सकी। घटना की सूचना पर सिंदुरिया थाने की पुलिस और क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed