फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Thieves broke into the house and stole cash and jewellery

Maharajganj News: चोरों ने घर में घुसकर नकद व आभूषण उड़ाए

Mon, 20 Oct 2025 07:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 07:10 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke into the house and stole cash and jewellery
भिटौली। थाना क्षेत्र भिटौली के ग्राम लक्ष्मीपुर देवरवा, टोला लालपुर में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना में चोर न केवल घर में रखे करीब दो लाख रुपये नकद उठा ले गए, बल्कि बिटिया की शादी के लिए घर में रखे करीब सत्तर हजार रुपये के गहने भी उठा ले गए।
विज्ञापन

पीड़िता अनीता ने बताया कि शनिवार की रात करीब 12 बजे जब वह अचानक जागकर घर की बाउंड्री में पहुँचीं, तभी चोरों ने उन्हें हाथ-मुंह दबाकर बेहोश कर दिया। कयास लगाया जा रहा है कि चोरों ने पीड़िता को कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया होगा। होश आने पर उन्होंने देखा कि बक्से का ताला टूटा हुआ है और घर में रखी नकदी और आभूषण गायब हैं। सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। मामला संदिग्ध लग रहा है। शीघ्र ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed