फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   They were showing off by using red lights and horns, the vehicle was seized.

Maharajganj News: लाल बत्ती व हूटर लगाकर दिखा रहे थे भौकाल, गाड़ी सीज

Mon, 27 Oct 2025 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
They were showing off by using red lights and horns, the vehicle was seized.
गाड़ी सीज करती पुलिस।
नौतनवा। चारपहिया गाड़ी में पुलिस बत्ती और हूटर लगाकर भौकाल दिखाना तीन युवकों को महंगा पड़ गया। शनिवार की रात क्षेत्र के रतनपुर चौराहा के पास से थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव एवं उपनिरीक्षक शेर बहादुर यादव ने चेकिंग के दौरान गाड़ी को तत्काल अपने कब्जे में लेकर सीज करते हुए तीनों युवकों का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नौतनवा पुलिस शनिवार की रात भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के रतनपुर चौराहा पर वाहनों की रूटीन जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को देख अपना भौकाल जमाने के लिए एक चारपहिया वाहन में सवार तीन युवक गाड़ी में लगी लाल-नीली कलर की पुलिस बत्ती और हूटर बजाते हुए तेजी से उनकी ओर आगे बढ़ने लगे। पुलिसकर्मी भी गाड़ी देख किसी अधिकारी की होने की आशंका से सकते में आ गए हालांकि जब उन्होंने गाड़ी रोकी और उसमें सवार तीन युवकों को देखा तो वह भी आवक हो गए। पूछताछ में युवकों ने बत्ती और हूटर लगाने का कारण सिर्फ क्षेत्र में भौकाल दिखाना बताया। इसके बाद पुलिस ने युवकों को हिरासत में ले लिया। साथ ही वाहन को सीज कर दिया। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि पुलिस बत्ती एवं हूटर लगी चारपहिया को सीज कर उसमें सवार मनीष यादव निवासी देवघट्टी थाना बरगदवा एवं अमरनाथ व शोएब खान निवासी कोहरगड्डी थाना परसामलिक को शांति भंग की धारा में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed