फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   They left the departmental WhatsApp group in protest against the online presence.

Maharajganj News: ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में छोड़ दिया विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप

Sun, 07 Dec 2025 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
They left the departmental WhatsApp group in protest against the online presence.
महराजगंज। जनपद में ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारियों ने ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में अब आरपार की लड़ाई का बिगुल बजा दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को सभी पंचायत सचिवों ने एक साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सएप ग्रुप से खुद को अलग कर लिया। साथ ही सीएम को संबोधित ज्ञापन बीडीओ कार्यालय में सौंपकर आर-पार की लड़ाई का अल्टीमेटम दिया। शनिवार को सदर विकास खंड में अध्यक्ष राजेश सिंह की अगुवाई में धरना प्रदर्शन किया गया।
जनपद में कुल 146 ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी इस सप्ताह ऑनलाइन उपस्थिति प्रक्रिया प्रभावी किए जाने के विरोध में हैं। अध्यक्ष राजेश सिंह के निर्देश पर सभी सचिव व ग्राम विकास अधिकारी एक साथ सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप से लेफ्ट होकर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

रामपाल यादव ने कहा कि हम बीडीओ के मार्फत शासन को लगातार ज्ञापन भेज रहे हैं लेकिन इसपर विचार करने की जरूरत नहीं समझी जा रही है। अगर 14 दिसम्बर से पूर्व हमारी मांग पर विचार नहीं होता है तो हम कार्य बहिष्कार प्रारंभ कर देंगे। इसके जिम्मेदार सरकार और विभाग स्वयं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रिया ने कहा कि अब हम अपने वाहन से सरकारी कार्य नहीं करेंगे। अबतक हम सरकारी कार्य निजी वाहन से करते थे लेकिन अब हम ऐसा नहीं करेंगे। अध्यक्ष व उपस्थित सभी सचिवों ने इस पर सहमति व्यक्त की। ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed