फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   These are not roads, but paths of pain; the jolts leave both vehicles and backs battered.

Maharajganj News: ये सड़कें नहीं, दर्द की राहें, झटकों से वाहन भी बेहाल, कमर भी

Sat, 12 Sep 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
These are not roads, but paths of pain; the jolts leave both vehicles and backs battered.
बदहाल खडेसर से रामपुर जाने वाली मार्ग।
विज्ञापन

नहर की पटरियों पर जगह-जगह बने गड्ढे, शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक राहगीर परेशान

वाहन हो रहे खराब, लोगों में कमर दर्द की समस्या बढ़ी

महराजगंज। जिले में नहरों के किनारे पीडब्ल्यूडी की ओर से बनाई गई सड़कों की हालत खराब हो गई है। शहर के अलावा घुघली, पनियरा समेत कई क्षेत्रों में नहर की पटरी पर बनी सड़कें जगह-जगह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। इससे दोपहिया वाहन चालकों को झटके लग रहे हैं और वाहन खराब होने के साथ ही कमर दर्द की समस्या बढ़ रही है।
जानकारी के अनुसार, महराजगंज शहर में नगर सहकारी बैंक से चिउरहां रोड तक जाने वाली नहर की पटरी पर बनी सड़क कई स्थानों पर टूट गई है। वहीं रामपुर नहर से तिवारी चौक तक जाने वाली सड़क की स्थिति भी खराब है। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण बाइक और साइकिल सवारों को परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार वाहन असंतुलित होने से लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन



दो किलोमीटर नहर की पटरी टूटी

घुघली क्षेत्र में रामपुर मोड़ से खडेसर तक जाने वाली नहर की पटरी करीब दो किलोमीटर तक जगह-जगह टूट गई है। यह मार्ग घुघली-इंदरपुर मार्ग के तिवारी चौक से होते हुए खडेसर के पास नहर की पटरी से जुड़ता है। इस रास्ते से जाने पर लोगों को घुघली शहर में प्रवेश नहीं करना पड़ता। ऐसे में यह मार्ग बाईपास की तरह काम करता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इस रास्ते से जिला मुख्यालय के लिए जाते हैं। कोटवा श्मशान घाट तक जाने वाली सड़क भी जगह-जगह टूट चुकी है। वहीं भुअना से टेढ़वा तक करीब नौ किलोमीटर सड़क की हालत बेहद खराब है। यह मार्ग कुशीनगर जिले को भी जोड़ता है। सड़क खराब होने के कारण सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पनियरा में भी कई सड़कें बदहाल
पनियरा क्षेत्र में गेहुंअना से गिरगिटियां जाने वाली सड़क भी जगह-जगह टूट गई है। सड़क पर गड्ढों के कारण लोगों को वाहन चलाने में परेशानी होती है। इसी क्षेत्र में खुटअहां से इलाहाबास होते हुए करमहियां जाने वाली करीब तीन किलोमीटर सड़क पर भी जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। राजेश्वर सिंह, लालू यादव, राममिलन गुप्ता पल्टन प्रसाद का कहना है कि इन मार्गों से ग्रामीणों का प्रतिदिन आवागमन होता है। सड़क की स्थिति खराब होने से समय भी अधिक लग रहा है और वाहनों को भी नुकसान हो रहा है। यह मुख्यालय जाने का मुख्य मार्ग है। इस रास्ते कुआंचाप, जंगल बडहरा, सोहास, कमासीन खुर्द, हेम छापर, शितलपुर सहित दर्जन भर से अधिक गांव के लोग इसी रास्ते मुख्यालय आते हैं।
स्पीकअप


जरूरी कार्य से महराजगंज जाना पड़ता है। खडेसर से रामपुर तक सड़क टूटने के कारण बाइक चलाते समय लगातार झटके लगते हैं। कुछ समय से कमर में दर्द होने पर डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने बाइक से लगने वाले झटकों को भी कमर दर्द का एक कारण बताया।
- गोरख सिंह, घुघली
----------
खडेसर से रामपुर मोड़ तक नहर की पटरी बहुत कम समय में ही उखड़ गई है। इसके अलावा भुअना से टेढ़वा तक करीब नौ किलोमीटर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। खराब सड़क के कारण वाहन भी खराब हो रहे हैं। स्कूली छात्रों को काफी परेशानी होती है।

- सतीश श्रीवास्तव, बिरैइची
वर्जन
प्रतिदिन 80 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें 25 से 30 मरीज कमर दर्द की शिकायत लेकर आते हैं। युवाओं की संख्या अधिक है। लगातार बाइक चलाने और रास्ते में लगने वाले झटकों से कमर की परेशानी बढ़ सकती है। मरीजों को बाइक चलाने से बचने और बेल्ट लगाने की सलाह दी जा रही है।
- जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास कुमार ने बताया कि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed