फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   there will be relief from malnutrition.

पोषण वाटिका मिटाएगी जिले से कुपोषण का कलंक

Mon, 12 Aug 2019 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
there will be relief from malnutrition.
पोषण वाटिका मिटाएगी जिले से कुपोषण का कलंक
विज्ञापन

महराजगंज। जिले से कुपोषण मिटाने के लिए प्रशासन मुस्तैद दिख रहा है। कुपोषण से पार पाने के लिए अब हर माध्यमिक विद्यालयों में एक पोषण वाटिका बनाई जाएगी। यह वाटिका उन्हीं स्कूलों में बनेगी, जहां पर्याप्त भूमि एवं सुरक्षा के लिए बाड़े की व्यवस्था होगी। इसके लिए उद्यान विभाग सब्जियों के बीज व पौधा उपलब्ध कराएगा। वाटिका से कुपोषित किशोर-किशोरियों के ऐसे परिवार को भी सब्जी उपलब्ध कराई जाएगी जो आर्थिक तंगी के चलते सब्जी नहीं खरीद पाते हैं। स्कूलों के बच्चों को इस वाटिका के जरिए मौसमी सब्जियों की उपयोगिता एवं उसके पोषण तत्वों के बारे में जानकारी दी जाएगी। स्वयं सहायता समूह भी पोषण वाटिका का निर्माण करा सकते हैं।
जिले में अब भी लगभग 3500 बच्चे कुपोषण की गिरफ्त में है। वाटिाक के लिए बीज व पौधों के मूल्य के साथ-साथ मजदूरी का भुगतान प्रधान मनरेगा फंड से करेंगे। वाटिका के रखरखाव की जिम्मेदारी प्रधानाचार्य व शिक्षकों की होगी। इसके लिए विद्यालयों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वाटिका में उगाई गई सब्जियों का इस्तेमाल मध्यान्ह भोजन में किया जाएगा। साथ ही कुपोषित बच्चों को सब्जी मुफ्त में दी जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल ने कहा कि शासनादेश के मुताबिक पोषण वाटिका बनाने की दिशा में कार्य शुरू करा दिया गया है। संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि हव समन्वय स्थापित कर कार्य करें। कुपोषण को दूर करने में यह व्यवस्था कारगर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
इन विद्यालयों में बनाई जाएगी वाटिका
जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पोषण वाटिका वहीं बनाई जाएगी, जहां सिंचाई की व्यवस्था हो। बलुई-कीचड़ मिट्टी हो, सूर्य की रोशनी पहुंचती हो तथा 200 से 400 वर्ग मीटर भूमि उपलब्ध हो। पोषण वाटिका बनाने में माध्यमिक शिक्षा, पंचायती राज, ग्राम्य विकास विभाग, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग भी सहभागी बनेगा। जिले में 238 माध्यमिक स्कूल हैं। इन्हीं स्कूलों में से चयन किया किया जाएगा।

14 हजार बच्चे कुपोषण से मुक्त
महराजगंज। जिले में कुपोषण मिटाने के लिए हर संभव प्रयास जारी हैं। अभी भी जिले में लगभग 3500 बच्चे कुपोषण के शिकार हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र कुमार राय ने बताया कि जिले में वर्ष भर में लगभग 14 हजार बच्चों को कुपोषण से मुक्त किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed