{"_id":"68dc40eeb182e9ce3f02c6a2","slug":"there-will-be-diversion-in-the-city-today-to-control-the-crowd-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-160876-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भीड़ नियंत्रित करने के लिए आज शहर में रहेगा डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भीड़ नियंत्रित करने के लिए आज शहर में रहेगा डायवर्जन
विज्ञापन
महराजगंज। दुर्गा पूजा व विजयादशमी के दौरान यातायात पुलिस ने शहर में डायवर्जन व्यवस्था लागू की है। यह व्यवस्था एक अक्तूबर तक दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगी।
इस दौरान भारी और कॉमर्शियल वाहनों का शहर के मुख्य मार्गों पर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मूर्ति विसर्जन, जुलूस और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात सुचारू रूप से जारी रहने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है।
यातायात प्रभारी अरूणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि फरेंदा की ओर से सिसवा घुघुली मार्ग से आने वाले सभी भारी और कॉमर्शियल वाहन फरेंदा की ओर जाने लिए नो-एंट्री के समय शिकारपुर, परतावल, पनियरा और कैम्पियरगंज के रास्ते जाएंगे। निचलौल से फरेंदा/गोरखपुर रोड से निचलौल की ओर से आने वाले भारी वाहन सिंदुरिया से शिकारपुर और परतावल के रास्ते डायवर्ट किए जाएंगे। चौक रोड से फरेंदा/गोरखपुर रोड से चौक रोड से फरेंदा या गोरखपुर रोड की ओर जाने वाले भारी वाहनों को झंझनपुर, सिंदुरिया, शिकारपुर और परतावल होकर जाना होगा। फरेंदा से निचलौल/चौक/सिंदुरिया/शिकारपुर के रास्ते आवागमन करने वाले वाहनों को कैम्पियरगंज, पनियरा, परतावल और शिकारपुर होकर सिंदुरिया तक जाना होगा। गोरखपुर/परतावल बाजार की ओर से गोरखपुर या परतावल बाजार की ओर आने वाले सभी भारी वाहनों को शिकारपुर पर ही रोककर डायवर्ट किया जाएगा। पनियरा रोड से आने वाले भारी वाहनों को पकड़ी चौराहे से फरेंदा की ओर और फरेंदा से आने वाले वाहनों को पकड़ी से पनियरा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई: यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह डायवर्जन दुर्गा पूजा और दशहरा त्योहार पर शहर में बढ़ती भीड़ और उत्सव की गतिविधियों को देखते हुए लागू किया गया है। नगर पालिका और स्थानीय पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से ट्रैफिक प्रबंधन के लिए विशेष टीमें तैनात की हैं जो डायवर्जन पॉइंट्स पर निगरानी रखेंगी। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।
प्रत्येक क्षेत्र में संबंधित उपखंड अधिकारी और अवर अभियंता अपने लाइन स्टाफ के साथ तैनात रहेंगे।