फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   There was chaos as soon as the dead body arrived, the family was adamant on registering a case of murder.

Maharajganj News: शव पहुंचते ही मचा कोहराम, परिजन हत्या का केस दर्ज करने पर अड़े

Fri, 01 Mar 2024 07:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 01 Mar 2024 07:17 PM IST
विज्ञापन
There was chaos as soon as the dead body arrived, the family was adamant on registering a case of murder.
फरेंदा/धानी। क्षेत्र के बरजी पटटीवार में बृहस्पतिवार की रात युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच कर परिजनों को मनाने में जुटे रहे। परिजन आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बरजी पटटीवार निवासी युवक रविंद्र (18) की मां चंद्रावती ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि आरोपियों ने प्रेम प्रसंग के चलते बृहस्पतिवार की सुबह करीब 5.30 बजे बहला-फुसलाकर शौच के लिए गांव के बाहर बुलाया था। उसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने रविंद्र की पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज कराने मेडिकल कालेज गोरखपुर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

युवक की मौत के 15 घंटा बीतने के बाद शव का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया था। परिजनों का आरोप है कि नामजद तहरीर देने के बाद भी पुलिस दूसरे धारा में केस दर्ज मामले में लीपापोती कर रही है। उचित कार्रवाई न होने से परिजन पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरूद्ध कुमार सहित सर्किल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार को राजी हो गए। युवक का अंतिम संस्कार बेलसड़ घाट पर कर दिया गया। क्षेत्राधिकारी अनिरूद्ध कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धारा में केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने जहरीला पदार्थ खाया
धानी। प्रेस प्रसंग में युवक की मौत के बाद युवती ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी धानी ले गए। जहां पर युवती का इलाज चल रहा हैं। डॉ. प्रकाश चंद चौधरी ने बताया कि हालत में सुधार हो रहा है। जिसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed