{"_id":"685d6e9c86815668d005ea56","slug":"there-was-a-tussle-between-the-responsible-people-of-nagar-palika-and-gaushala-committee-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-152911-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नगर पालिका एवं गोशाला समिति के जिम्मेदारों में नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नगर पालिका एवं गोशाला समिति के जिम्मेदारों में नोकझोंक
Thu, 26 Jun 2025 09:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 26 Jun 2025 09:30 PM IST
विज्ञापन
नौतनवा। नगर में गोशाला की कुछ भूमि पर स्वामित्व सिद्ध करने को लेकर विवाद थम नहीं रहा है। गोशाला समिति व नगर पालिका के बीच चल रहा विवाद गहराता जा रहा है। बृहस्पतिवार सुबह चहारदीवारी निर्माण के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। जमकर हुई कहासुनी, गाली-गलौज एवं नोकझोंक के बीच लोगों के बीच-बचाव के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ।
गोशाला समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार राना के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष नौतनवा को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। बताया गया की सिद्धार्थनगर वार्ड स्थित गोशाला के निकट मौजूद कुछ भूमि को नगर पालिका एवं गोशाला समिति के जिम्मेदार अपनी बताकर एक-दूसरे को समय-समय पर निर्माण कार्य से रोकते रहते हैं। कुछ माह पूर्व भी इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप से किसी तरह मामला शांत हुआ था। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पूरे मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा, निर्देशानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।