फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   There was a rush for petrol and diesel... pumps ran dry within a few hours.

Maharajganj News: पेट्रोल-डीजल के लिए मची होड़...कुछ घंटों में ही ड्राई हो गए पंप

Fri, 27 Mar 2026 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 27 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
There was a rush for petrol and diesel... pumps ran dry within a few hours.
- जिले के अधिकांश पेट्रोल पंप ड्राई, जहां मिल रहा, वहां उमड़ रही भीड़
विज्ञापन

- परतावल चौराहा स्थित पंप पर पुलिस की मौजूदगी में लोगों ने तेल भरवाया

महराजगंज। जिले में बृहस्पतिवार को भी पेट्रोल-डीजल न मिलने की अफवाह फैलती रही। सुबह से पेट्रोल के लिए लोगों में होड़ मच गई। लोग पेट्रोल टंकी पर पहुंच गए। बृहस्पतिवार को सार्वजनिक छुट्टी के बाद भी देखते ही देखते वाहनों की कतार लग गई। आलम ये था कि कुछ ही देर में कई पेट्रोल पंप ड्राई हो गए। उसके बाद लोग दूसरे पेट्रोल पंप की ओर दौड़ पड़े।
जिले में रसोई गैस की किल्लत के बीच अब डीजल और पेट्रोल की भी समस्या खड़ी हो गई है। हालांकि, प्रशासन का दावा है कि डीजल-पेट्रोल के स्टॉक में कोई कमी नहीं आई है। तरकुलवा तिवारी में एचपी पेट्रोल पंप पर तेल खत्म होने के बाद दूसरे पंप पर लाइन लगाकर उपभोक्ता तेल लेते दिखे।
विज्ञापन

परतावल प्रतिनिधि के अनुसार, इलाके के बसहिया खुर्द, उर्दहनी, पिपरपाती, महादेवा और चौपरिया समेत करीब आधा दर्जन पेट्रोल पंपों पर ईंधन उपलब्ध नहीं था। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही वाहन चालक पेट्रोल पंपों के चक्कर लगाते रहे, लेकिन अधिकांश जगहों पर उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोग एक पंप से दूसरे पंप तक भटकते नजर आए। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी कतारें भी देखने को मिलीं। परतावल चौराहे पर स्थित एकमात्र पेट्रोल पंप पर ही डीजल और पेट्रोल उपलब्ध था। यहां सैकड़ों की संख्या में बाइक और कार सवार कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। भीड़ अधिक होने के कारण कई बार अफरा-तफरी और नोकझोंक की स्थिति भी बनी रही। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को मौके पर तैनात होना पड़ा। पुलिस की निगरानी में वाहन चालकों ने तेल भरवाया, जिससे हालात कुछ हद तक नियंत्रित हो सके।
भिटौली प्रतिनिधि के अनुसार, तरकुलवा तिवारी में जियो कंपनी के पेट्रोल पंप पर सुबह से ही भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों को प्रशासन के सहयोग से पर्याप्त मात्रा में तेल दिया जा रहा है। भिटौली पेट्रोल पंप पर उपभोक्ताओं को बहुत ही सीमित मात्रा में तेल दिया गया। वहीं, कुछ अन्य जगहों पर तेल खत्म हो गया है।
उधर, विकास खंड मिठौरा में पड़ने वाले पेट्रोल पंपों के सुबह से बंद होने से वाहन चालक पेट्रोल और डीजल के लिए परेशान दिखे। विकास खंड मिठौरा में पड़ने वाले नरायनपुर, सिंदुरिया, मिठौरा, मदनपुर के पेट्रोल पंप बंद पड़े मिले। बुधवार की रात में सिंदुरिया और चिउटहा पेट्रोल पंप पर पुलिस की निगरानी में वितरण हुआ।
रिश्तेदारी में आए नेपाल के युवक और युवतियां भी सड़क किनारे बैठे मिले। नेपाली युवक सुरज थापा, महेंद्र थापा, दीपाली, सोनी कुमारी ने बताया कि वे गोरखपुर में अपने रिश्तेदार के यहां गए थे। सिंदुरिया तक आते-जाते बाइक में पेट्रोल खत्म हो जाने के कारण उन्हें दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं, बाइक में पेट्रोल डलवाने आए संजय कुमार, रामजी, निवास, करुणेश साहनी, अमित कुमार आदि ने कहा कि डीजल और पेट्रोल की समस्या बढ़ती ही जा रही है। रोजी-रोटी छोड़कर डीजल-पेट्रोल लेने के लिए फीलिंग स्टेशनों की दौड़ लगानी पड़ रही है।
ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार, बरगदवां क्षेत्र के पड़ियाताल भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर दो दिन बाद जैसे ही बृहस्पतिवार को पेट्रोल पंप पर ईंधन की गाड़ी आई तो डीजल-पेट्रोल लेने के लिए क्षेत्र के लोगों की भीड़ जुट गई।
वहीं, बाइक, ट्रैक्टर, कार, कंबाइन मशीन लेकर चालक लाइन में खड़े दिखे। लोगों की भीड़ की सूचना पर पहुंची पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखना में मदद करने लगी। दुर्गाशंकर तिवारी, ध्रुवनारायण त्रिपाठी, शमशेर, बहादुर, बृजेश यादव, रमाशंकर, देवेंद्र भारती, रघुनाथ गोंड, प्रभुनाथ, सीताराम आदि लोगों ने बताया कि क्षेत्र में कई जगह पेट्रोल पंपों पर डीजल पेट्रोल नहीं है। इस संबंध में पेट्रोल पंप मैनेजर रामबदन यादव ने बताया कि डीजल पेट्रोल की कोई कमी नहीं है, जो जितना ईंधन मांग रहा है दिया जा रहा है।
------------
अधिकांश पेट्रोल पंप सूखे, पहुंचे डीएसओ

नौतनवा। डीजल और पेट्रोल की किल्लत को लेकर उड़ी अफवाहों के बाद लोगों में तेल स्टोर करने की होड़ मच गई। स्थिति यह रही कि लोगों ने इस कदर तेल डलवाया कि बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे के बाद कस्बे के एक मात्र पंप को छोड़कर सभी पेट्रोल पंप ड्राई हो गए। एकाएक पेट्रोल और डीजल दोनों समाप्त होने के बाद पंपों पर सन्नाटा पसर गया। नौतनवा क्षेत्र में पंप ड्राई होने की सूचना मिलते ही एसडीएम नवीन प्रसाद एवं जिलापूर्ति अधिकारी एपी सिंह भ्रमण पर निकल पड़े और पेट्रोल पंपों पर पहुंच स्थिति का जायजा लेते हुए लोगों से अपील भी किया। पंप संचालकों ने बताया कि जो लोग रोजाना एक या दो लीटर वाहनों में तेल भराते थे लेकिन अफवाह के कारण अचानक वाहनों की टंकी तक फुल कराने में लग गए। थोड़ी ही देर में रोज की अपेक्षा मांग ज्यादा बढ़ गई और पंप ड्राई हो गए। वहीं अनावश्यक खपत के सापेक्ष अब आपूर्ति मिल पाना भी मुश्किल होने लगा है। संवाद

और तेल मिलने के इंतजार में खड़े रहे लोग
महराजगंज। पनियारा के बभनौली व मंगलपुर पेट्रोल पंप पर डीजल-पेट्रोल लेने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लाइन में लगकर लोग डीजल-पेट्रोल लेते दिखे। आलम यह था कि दोपहर करीब दो बजे तेल खत्म हो गया। लोगों को लगा कि भिड़ की वजह से अभी डीजल-पेट्रोल नहीं मिल रहा है। इससे लोग करीब एक घंटे तक तेल लेने के लिए खड़े रहे। बाद में मायूस होकर लौट गए।


अफवाह के कारण तेल की जमाखोरी ने समस्या बढ़ा दी है। तेल की कहीं कोई कमी नहीं है। डिपो से सप्लाई लगातार की जा रही है। लोग अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें।
- एपी सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed