{"_id":"6962b3a094c4bf31b90e3d23","slug":"there-should-be-no-inconvenience-to-devotees-during-makar-sankranti-festival-sp-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-168850-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकर संक्रांति पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को न हो असुविधा: एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकर संक्रांति पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को न हो असुविधा: एसपी
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने किया चौक स्थित गोरक्षनाथ मंदिर का निरीक्षण
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने मकर संक्रांति पर्व के मद्देनजर शनिवार को चौक उपनगर स्थित गुरु गोरक्षनाथ मंदिर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर में प्रवेश और निकास मार्ग, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, पार्किंग स्थल, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, प्रकाश व्यवस्था तथा बैरिकेडिंग का गहन अवलोकन किया।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, महिला पुलिसकर्मियों की व्यवस्था करने, सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को तैनात करने और लगातार पैदल गश्त एवं ड्रोन व सीसीटीवी के जरिए निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए डायवर्जन प्लान लागू करने, पार्किंग स्थलों का निर्धारण करने को कहा।
साथ ही अधिकारियों/कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी करने, अफवाहों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने मेला आयोजकों एवं मंदिर प्रबंधन से समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने पर भी जोर दिया। इसके अलावा पुलिस ने आमजन से अपील किया कि मकर संक्रांति पर्व को शांति, सौहार्द एवं सुरक्षित वातावरण में मनाने में प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।