{"_id":"6622d9db61dc853f9d001f84","slug":"there-is-often-a-scuffle-while-getting-a-ride-passengers-get-upset-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-120431-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पेज-4<bha>--<\/bha>सवारी बैठाने के चक्कर में अक्सर होती है नोकझोंक, यात्री होते परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पेज-4<bha>--</bha>सवारी बैठाने के चक्कर में अक्सर होती है नोकझोंक, यात्री होते परेशान
Sat, 20 Apr 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 20 Apr 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
फोटो-
-रेलवे स्टेशन परिसर में टेंपो और ई-रिक्शा का लगा रहता है जमावड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवा। रेलवे स्टेशन परिसर में टेंपो और ई-रिक्शा का जमावड़ा लगा रहता है। इससे यात्रियों को आने जाने में काफी समस्या होती है। सवारी बैठाने के चक्कर में अक्सर चालक नोकझोंक करते रहते हैं। यात्रियों को कभी-कभी ज्यादा परेशानी होती है।
नौतनवा रेलवे स्टेशन पर आने जाने के लिए दो मार्ग हैं। एक अटल चौक से मुख्य मार्ग जो सीधे स्टेशन पर आता है, और दूसरा मालगोदाम मार्ग जो नौतनवां कस्बे के घंटाघर चौराहे से होकर जाता है। ट्रेन आने से पहले दोनों मार्गों पर ई-रिक्शा और टेंपो का जमावड़ा लगा रहता है। सवारी बैठाने को लेकर ई-रिक्शा चालकों में होड़ लगी रहती है और वे आपस में नोकझोंक करते रहते हैं।
ई-रिक्शा और टेंपो चालक माल गोदाम के पास और रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के सामने खड़ी कर देते हैं और ट्रेन आते ही चालक सवारी बैठाने की होड़ में नौतनवा रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के सामने ई-रिक्शा लगा देते हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी होती है। दूर दराज से आकर नेपाल में आंख का इलाज कराने जाने वाले यात्रियों से मनमाना किराया वसूल किया जाता है।
विज्ञापन
इसी तरह से मालगोदाम मार्ग पर भी ई-रिक्शा और टेंपो चालक जाम लगा देते हैं। नेपाल के भैरहवां में आंख का इलाज कराने के बाद लौट रहे यात्री देवराजी, राजमती, शारदा देवी, प्रेम कुमारी, गीता, करमचंद, चंदन, सुदेश महतो आदि यात्रियों ने बताया कि ई-रिक्शा चालक जबरिया सवारी बैठाने का प्रयास करते हैं, और मनमाना किराया वसूल करते हैं।
-- -- -- -- -
स्टैंड बन जाने से लोग पर्ची कटाकर स्टैंड से बाहर ई रिक्शा खड़ी कर देते हैं अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
-प्रदीप कुमार सिंह, चौकी प्रभारी, रेलवे सुरक्षा बल