फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   There is no relief inside or outside, it is difficult to live with the heat.

Maharajganj News: न घर में राहत न बाहर, गर्मी से जीना दुश्वार

Sun, 16 Jun 2024 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 16 Jun 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
There is no relief inside or outside, it is difficult to live with the heat.
महराजगंज। भीषण गर्मी से निजात मिलती नजर नहीं आ रही है। शनिवार को जिले का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरा दिन तेज धूप में बाहर निकलने वाले लोगों का हाल बेहाल रहा। गर्म पछुआ हवाएं भी बदन को झुलसाती रहीं। भीषण गर्मी से पूरे दिन लोग परेशान नजर आए।
विज्ञापन



भीषण गर्मी ने इस वर्ष जीना मुहाल कर दिया है। तापमान भी पिछले के सभी रिकाॅर्ड तोड़ता नजर आ रहा है। उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल-बेहाल कर रखा है। शनिवार को तेज धूप और गर्म हवाओं से लोगों का निकलना दुश्वार हो गया। चेहरे और शरीर कपड़ों से ढका होने के बावजूद धूप की तपिश शरीर को झुलसाती रही। मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप निकल आई दोपहर होते-होते तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। आसमान से बरसती आग के कारण कम ही लोग बाहर निकले, बाजारों व प्रमुख मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन


बाजारों में दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। जो लोग बाहर निकले भी तो वे बेहाल नजर आए। कोई छांव की तलाश में तो कोई पसीना पाेंछता नजर आया। इसके साथ ही शिकंजी, बेल शर्बत, नींबू पानी, गन्ना जूस और पना जैसे पेय पदार्थों की दुकानों पर काफी भीड़भाड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर कोई खुद को तेज धूप व गर्म हवा से बचाने की कोशिश में लगा रहा। कूलर और पंखे भी गर्मी से राहत नहीं दे सके। किसी तरह लोग बचाव की जुगत में लगे नजर आए। कुछ लोग फर्राटा पंखे के पीछे भीगा कपड़ा टांगकर ठंडी हवा पाने की कोशिश में लगे नजर आए। पक्के मकानों की दीवारों से निकल रही तपिश से लोगों का घर में रहना भी दूभर हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग गर्मी से बचने के लिए घर छोड़ बागों में दिन गुजारने को मजबूर रहे।

बढ़ गई एसी, पंखा व कूलर की मांग

गर्मी बढ़ने के साथ पंखा, कूलर व एसी की बिक्री में तेजी से वृद्धि हुई है। फरेंदा रोड पर इलेक्ट्रॉनिक सामानों के विक्रेता अमित कुमार वर्मा ने कहा कि मांग बढ़ने के चलते स्टॉक समाप्त हो गया है। नया स्टॉक मंगाना पड़ रहा है। कहा कि ज्यादातर लोग एसी व कूलर का फाइनेंस करा रहे हैं।

बरतें विशेष सावधानी

डॉ. एएम भाष्कर ने लोगों से अपील किया कि लू से बचने के लिए विशेष एहतियात बरतें। यदि बहुत जरूरी काम हो तभी घर से बाहर निकलें। घर से बाहर निकलने के दौरान सिर व चेहरे को ढककर रखें। समय-समय पर पानी पीते रहें। शरीर में पानी की कमीं न होने दें। बच्चों व बुजुर्गों को कतई घर से बाहर न निकलने दें। समय-समय पर नींबू पानी या फिर ओआरएस का घोल लेते रहें। हल्का भोजन करें। इसमें हरी सब्जियों का अधिक प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed