{"_id":"69e9362038dd011380010f2a","slug":"there-is-no-parking-arrangement-in-the-citythe-road-is-occupied-by-vehicles-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-175846-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं....सड़क पर वाहनों का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं....सड़क पर वाहनों का कब्जा
विज्ञापन
नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियां।
महराजगंज। शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इसके चलते सड़क पर ही वाहनों का कब्जा रहता है। नौतनवा रोड, गोरखपुर रोड और फरेंदा रोड पर जगह-जगह वाहन खड़े कर लोग खरीदारी करते हैं। इसके चलते आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। नगर पालिका के जिम्मेदारों की लापरवाही से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शहर का विस्तार तेजी से हो रहा है। कई इमारतें और शॉपिंग सेंटरों में बेसमेंट पार्किंग की जगह का व्यावसायिक उपयोग किया जाता है, जिससे लोग सड़कों पर गाड़ी खड़ी करने को मजबूर होते हैं। सड़कों के किनारे खड़े वाहनों के कारण सड़कों की चौड़ाई कम हो जा रही है। इसके चलते लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गोरखपुर रोड, नौतनवा रोड के किनारे बेतरतीब वाहन खड़े रहते हैं। इसके चलते आए दिन जाम की समस्या हो जाती है। लोगों को जाम से निकलने में काफी परेशानी होती है। लोग घंटों जाम में फंसकर काफी परेशान होते हैं। वहीं फरेंदा हाईवे पर शहर के दोनों तरफ लोग गाड़ियां पार्क कर देते हैं। वहीं सर्विस लेन पर भी बाइकों और ठेले खोमचे वालों का कब्जा रहता है। कई लोगों के पुराने वाहन भी सर्विस लेन पर ही खड़ी रहती हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
सर्विस लेन पर बेतरतीब खड़े होते हैं वाहन
सर्विस लेन पर बेतरतीब वाहन खड़े रहते हैं इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सर्विस लेन पर अगर गाड़ियां ठीक से लगे तो दिक्कतें काफी हद तक खत्म हो जाएंगी। लेकिन जिम्मेदार शहर की इस सबसे बड़ी समस्या पर आंख बंद किए हुए हैं। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस भी नहीं देती ध्यान
हाईवे से लेकर सक्सेना चौक तक दोनों तरफ गाड़ियां खड़ी रहती हैं। इसके बाद भी ट्रैफिक पुलिस ध्यान नहीं देती है। आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस बड़े वाहनों का चालान नहीं करती है। ई-रिक्शा या छोटे वाहनों का चालान कर कोरम पूरा कर लेती है।