{"_id":"69f8fcbce54a33e6b609feaa","slug":"there-is-no-better-companion-in-life-than-a-book-maharajganj-news-c-206-1-mhg1024-176632-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पुस्तक से बेहतर जीवन में कोई साथी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पुस्तक से बेहतर जीवन में कोई साथी नहीं
विज्ञापन
विशाल पुस्तक मेला का निरीक्षण करते जिला विद्यालय निरीक्षक।
निचलौल में स्थित एक इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित पुस्तक मेले में बोले डीआईओएस
निचलौल। पुस्तक से पढ़े हुए शब्द कभी मस्तिष्क से मिटते नहीं है, वह हमेशा के लिए प्रभावी रहते हैं। पुस्तक को ही जीवन में अपना सच्चा साथी मानना चाहिए। उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने शहर स्थित एक इंटरमीडिएट काॅलेज में आयोजित विशाल पुस्तक मेला में कहीं। उन्होंने आगे कहा कि विद्यालयों के शिक्षकों को भी इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि बच्चों ने पुस्तक लिया या नहीं। पुस्तकों का साथ अपनाने के लिए शिक्षकों को बच्चों को प्रेरित करना चाहिए।
वहीं कॉलेज की छात्रा मुस्कान और हबीबा ने भी पुस्तक मेला में उपस्थित जनों के साथ छात्र-छात्राओं से अपील की कि पुस्तक के शब्दों से ही जीवन में प्रकाश की प्राप्ति होती है। इस नाते हमें जीवन में पुस्तकों को ही अपना साथी बनाना चाहिए। संचालक डॉ. अजीज अहमद एवं एकेडमिक इंचार्ज फखरे आलम ने मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार शर्मा और कार्यक्रम अध्यक्ष राम हर्ष शर्मा के साथ ही विशिष्ट अतिथि गिरजाशंकर अग्रवाल को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
छात्र समीर रेहान एवं अफजल ने माल्यार्पण कर आगंतुकों को सम्मानित किया। इस दौरान ताइक्वांडो टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन के द्वारा सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। जबकि प्रधानाचार्य अबुल कासिम नदवी ने उपस्थित आगंतुक जनों का आभार प्रकट की। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रेश शास्त्री ने किया। अतिथियों को संचालक डॉ. अजीज अहमद ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर चंदन पांडे, राजकुमार यादव, विजय गौतम, सद्दाम हुसैन, अरविंद गौंड, आंचल, प्रियंका गौतम, फरहीन खान मौजूद रहे।