फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   There is a tussle between the principal and the principal, mid-day meal has not been made for two months.

Maharajganj News: प्रधान व प्रधानाध्यापक में खींचतान, दो माह से नहीं बना मिड-डे-मील

Wed, 13 Dec 2023 07:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 13 Dec 2023 07:24 PM IST
विज्ञापन
There is a tussle between the principal and the principal, mid-day meal has not been made for two months.
खनुआ। नौतनवा तहसील क्षेत्र के सुकरौली उर्फ अरघा गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय में ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापक की खींचतान की वजह से दो माह से मिड-डे-मील नहीं बन रहा है। इससे बच्चे दोपहर में अपने घर जाकर खाना खा रहे हैं। प्रधानाध्यापक ने विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापक एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

विद्यालय में 257 बच्चे पढ़ते हैं। ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापक के खींचतान में वह पीस रहे हैं। कक्षा सातवीं में पढ़ने वाले नरेश कुमार का कहना है पिछले दो महीने से स्कूल में एमडीएम नहीं मिल रहा है। कंपोजिट उच्च माध्यमिक विद्यालय अरघा में पढ़ने वाली अर्चना बताती हैं कि दोपहर में घर खाने के लिए जाना पड़ता है। प्रधानाध्यापक ऋषिकेश गुप्ता ने बताया कि मध्याह्न भोजन न बनने की बेसिक शिक्षा विभाग से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। ग्राम प्रधान रामशंकर उर्फ राजन ने बताया कि विद्यालय में मध्याह्न भोजन मीनू के हिसाब से नहीं बनता है। इसलिए चेक पर हस्ताक्षर नहीं किया। इसकी शिकायत विभाग में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed