{"_id":"63e9389218e5b6cdba068270","slug":"theft-truck-found-maharajganj-news-c-7-1-51448-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: चोरी किया ट्रक छोड़कर आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: चोरी किया ट्रक छोड़कर आरोपी फरार
Mon, 13 Feb 2023 03:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Updated Mon, 13 Feb 2023 03:25 PM IST
सार
पारस मलिक थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेवतरी टोला परसा में शनिवार शाम को 75 बोरी चीनी लदा ट्रक छोड़कर आरोपी फरार हो गए। लावारिस ट्रक को देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
सेवतरी के परसा गांव में चोरी की खड़ी ट्रक।संवाद
विस्तार
पारस मलिक थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेवतरी टोला परसा में शनिवार शाम को 75 बोरी चीनी लदा ट्रक छोड़कर आरोपी फरार हो गए। लावारिस ट्रक को देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करनी शुरू की। देर रात तक पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी रही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार को पुलिस ने ट्रक मालिक को सौंप दिया।
फरेंदा निवासी ट्रक मालिक पूर्व चेयरमैन विनोद गुप्ता ने बताया कि ट्रक बहराइच से 500 बोरी चीनी लेकर सिद्धार्थनगर के लिए चला। कोतवाली के लोटन चौराहे पर 425 बोरी चीनी एक व्यापारी के वहां उतार कर ट्रक चालक अलाउद्दीन शेष 75 बोरी चीनी लेकर पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मोहनापुर में उतारने के लिए शनिवार सुबह पहुंचा।
चालक ट्रक खड़ा कर खाना खाने के लिए एक ढाबे पर चला गया। आया तो देखा कि ट्रक नहीं है। काफी खोजबीन करने के बाद फोन पर सूचना दी। पुरंदरपुर थाना के उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव ने छपवा टोल प्लाजा पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज निकलवाया तो पता चला कि सुबह 10:30 बजे ट्रक नौतनवां कस्बे की तरफ गया है।
विज्ञापन
उपनिरीक्षक ने सोनौली बॉर्डर पहुंचकर काफी खोजबीन की मगर कोई पता नहीं चल सका। शनिवार शाम चार बजे ट्रक चालक अलाउद्दीन के पास फ़ोन करके मोहनापुर ग्राम प्रधान पप्पू ने बताया कि ट्रक सेवतरी टोला परसा में लावारिस हालत में खड़ा है।
शिवतरी एसएसबी और सेवतरी पुलिस चौकी प्रभारी ने 75 बोरी चीनी को अपने कब्जे में लिया। सेवतरी चौकी प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि लावारिस मिले ट्रक की जांच-पड़ताल करने के बाद गाड़ी मालिक के सुपुर्द कर दी गई है।