फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Theft of steel bars from factories busted; four arrested.

Maharajganj News: फैक्टरियों से सरिया चोरी का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

Sat, 18 Jul 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Theft of steel bars from factories busted; four arrested.
गोरखपुर/महराजगंज। गीडा औद्योगिक क्षेत्र की दो फैक्ट्रियों से ट्रकों में भेजी जा रही सरिया चोरी के गिरोह का सहजनवा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 19.13 टन चोरी की सरिया बरामद किया है। आरोपियों की पहचान सहजनवा के पिपरा वार्ड नंबर-9 निवासी गुरजीत सिंह, देईपार पिपरौली निवासी अमित कन्नौजिया, झारखंड के बोकारो निवासी जितेंद्र कुमार और महाराजगंज के नौतनवा निवासी अजय चौहान के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गीडा सेक्टर-23 स्थित गैलेंट कंपनी और अंकुर कंपनी से अलग-अलग जिलों के व्यापारियों के लिए सरिया भेजी जाती थी। पिछले कुछ समय से व्यापारियों ने कम वजन में माल मिलने की शिकायत की थी। फैक्टरी प्रबंधन की जांच में रास्ते में सरिया चोरी होने की आशंका सामने आने पर अंकुर कंपनी के प्रतिनिधि प्रेमनारायण शुक्ल और गैलेंट कंपनी के सुनील कुमार ने सहजनवा थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

मामले की जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हाईवे पर भीटीरावत चकिया गांव के पास स्थित एक ढाबे पर चोरी की सरिया छिपाकर रखी गई है। दबिश देकर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने गैलेंट कंपनी की 2,650 और अंकुर कंपनी की 16,480 किलोग्राम सरिया, कुल 19,130 किलोग्राम बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ट्रकों और ट्रेलरों से सरिया चोरी कर उसे ढाबे पर डंप कर देते थे। बाद में अवसर मिलने पर उसे सस्ते या अधिक दामों पर बेच देते थे। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों, ट्रांसपोर्ट नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका और इस तरह की अन्य घटनाओं की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed