{"_id":"6a500f1312fe07a6cd066ea6","slug":"theft-of-lies-is-an-insult-to-feelings-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-180897-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भावनाओं का अपमान है चढ़ावे की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भावनाओं का अपमान है चढ़ावे की चोरी
विज्ञापन
महराजगंज। 13 जुलाई को प्रस्तावित कांग्रेस के प्रदर्शन एवं सभा की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से घुघली, परतावल और पनियरा में तैयारी बैठकें कीं। बैठकों की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने की। तीनों स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए अपनी-अपनी कार्ययोजना तैयार की।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि श्रीराम पूरे देश की आस्था के केंद्र हैं। उनके नाम पर चढ़ावे की चोरी धार्मिक भावनाओं का अपमान है, जिसे कांग्रेस गंभीर मुद्दा मानती है। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर लगातार विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाएं युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं और यह भाजपा सरकार की विफलता को दर्शाती हैं।
इन्हीं दोनों मुद्दों को लेकर कांग्रेस 13 जुलाई को जनपद में प्रदर्शन करेगी। झिनकू चौधरी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस लगातार संघर्ष करती रही है और आगे भी जनता की आवाज बुलंद करती रहेगी।